IRE vs AFG: दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रन से हराया, राशिद खान ने लगाया विकटों का ‘सिक्सर’

Must Read

New Delhi: अफगानिस्तान ने पांच वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड को 92 रनों से हरा दिया है. राशिद खान ने एक बार फिर अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को दमदार जीत दिलाई है. शुक्रवार को ब्रेडी में राशिद खान द्वारा लगाए गए छक्के का अहम रोल रहा. ये छक्का उन्होंने बल्ले से नहीं बल्कि गेंद के लगाया. राशिद ने आयरलैंड के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.

आठ विकेट खोकर 299 बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने आठ विकेट खोकर 299 बनाए. इस स्कोर के सामने आयरलैंड की टीम नतमस्तक हो गई और 207 रनों पर ही ढेर हो गई. अफगानिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. पहला मैच बारिश के कारण रद कर दिया गया था. ये तीसरी बार है जब राशिद ने वनडे में छह विकेट लेने का कारनामा किया है.

राशिद ने 7.4 ओवरों में 34 रन देकर छह विकेट लिए

उनसे ज्यादा ये काम पाकिस्तान के वकार यूनिस ने किया है. राशिद ने 7.4 ओवरों में 34 रन देकर छह विकेट लिए. हालांकि, अफगानिस्तान को विकेट दिलाने की शुरुआत अजमतुल्लाह ओमरजई ने की थी. उन्होंने आयरलैंड के कप्तान और सबसे अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग को अपना शिकार बनाया. वह पांच रन ही बना सके. यहां से फिर दूसरे सलामी बल्लेबाज एंडी बालर्बिनी को केड कारमिचेल का साथ मिला.

दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी

दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी को राशिद खान ने तोड़ा. उन्होंने एंडी को अपना शिकार बनाया. वह 36 रन ही बना सके. इसके बाद तो अफगानिस्तान के विकेटों की झड़ी लग गई. हैरी टकर पांच रन बनाकर उनका शिकार हुए. लॉर्कन टकर 23 रन बनाकर रन आउट हुए. अर्धशतक पूरा करने वाले केड को ओमरजई ने पवेलियन की राह दिखाई. उन्होंने 66 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली.

अफगानिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया

राशिद ने इसके बाद बेन कालिट्ज (27), कुर्टिस कैम्पर (23), जय मूंडेरा (3), ब्रायरॉन मैक्डोनफ (0) को आउट कर आयरलैंड की पारी समेट दी. राशिद के अलावा ओमरजई ने दो और फजलहक फारुकी ने एक विकेट लिया. इससे पहले इब्राहिम जादरान ने 84 रनों की पारी खेल अफगानिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. उनको रहमानुल्लाह गुरबाज का ज्यादा साथ नहीं मिला, लेकिन गुरबाज जब तक क्रीज पर थे जादरान शांत थे.

छह चौके और एक छक्का मारा

गुरबाज का विकेट 39 रनों के कुल स्कोर पर गिरा जिसमें से 32 रन उन्होंने अकेले बनाए थे. अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और एक छक्का मारा. उनके बाद सेदिकुल्लाह अटल के साथ जादरान ने साझेदारी की. दोनों ने स्कोर 155 तक पहुंचा दिया और यहीं टेक्टर ने सेदिकुल्लाह को आउट कर दिया. जादरान शतक पूरा करते हुए दिख रहे थे, लेकिन कैम्पर की गेंद ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया. उन्होंने 97 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 84 रन बनाए. उनके जाने के बाद रहमत शाह (30), अजमुल्लाह ओमरजई (33), दरविश रसूल (16) और हसमतुल्लाह शाहिदी (नाबाद 36) ने टीम को 299 तक पहुंचाने में अहम रोल अदा किया.

इसे भी पढ़ें. UP: अखिलेश यादव के ‘ब्राह्मण प्रेम’ पर मायावती का हमला, बोलीं- ‘PDA’ में अब ‘P’ से पंडित करना राजनीतिक छल

Latest News

पूजा के लिए शंख खरीदने समय ऐसे करें असली और नकली की पहचान

Real Puja Shankh: बाजार से शंख खरीदते समय अक्सर लोग उसकी खूबसूरती देखकर मोहित हो जाते हैं, लेकिन असली...

More Articles Like This