पाकिस्तान की साजिश नाकामः फाजिल्का बॉर्डर पर ड्रोन के साथ पिस्टल-कारतूस बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पाकिस्तान की ओर से भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए हथियार भेजने के प्रयास का एक और मामला सामने आया है. पंजाब के फाजिल्का जिले में टाहलीवाला गांव के पास भारतीय सीमा में घुसे एक ड्रोन को BSF और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरामद किया किया गया है. इस ड्रोन के साथ हथियार की खेप भी मिली है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान धान के खेत में मिला ड्रोन

जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ को इलाके में एक ड्रोन की सूचना मिली. स्थानीय पुलिस से इसकी सूचना शेयर की गई. जिसके बाद पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज अभिषेक शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पूरे इलाके को सील कर कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान धान के खेत से पाकिस्तान से आया ड्रोन और उसके साथ हथियार बरामद हुए.

पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद

तलाशी के दौरान ड्रोन के साथ चीन निर्मित एक पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस मिले. पुलिस के अनुसार, ड्रोन अंतरराष्ट्रीय तारबंदी पार कर भारत की सीमा में करीब एक किलोमीटर अंदर तक पहुंच गया था. बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार किसके लिए भेजे गए थे और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है.

सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ भेजने की घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए लगातार चुनौती बनी हुई हैं. ताजा घटना के बाद इलाके में निगरानी और सर्च अभियान को और तेज किया गया है.

Latest News

अपने ही सैनिकों की दयनीय हालत पर घिरे ट्रंप, भड़के परिजनों ने किया विरोध, अब खुलकर उठने लगे सवाल

Washington: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध को छह महीने होने वाले हैं. हालांकि, युद्ध रुका हुआ है. लेकिन,...

More Articles Like This