हिमाचल के चंबा में बस दुर्घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, PM Modi ने जताया दुख 

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chamba Bus Accident:  शनिवार की सुबह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल, बैरागढ़-चंबा मुख्य मार्ग पर चलूंज मोड़ के पास एक बस ने अपना बैलेंस खो दिया और सड़क से करीब 100 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी. बस में 15 से ज्यादा लोग सवार थे. जिनमें से 7 लोगों की मौत की आशंका है. वहीं, कई यात्री घायल बताए जा रहे. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है.

PM Modi ने जताया दुख Chamba Bus Accident

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा, “हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायल लोग जल्द स्वस्थ हों.”

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “चंबा जिला के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुए बस हादसे में 7 लोगों के निधन और अन्य 11 के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है. इस दुखद हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजन को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.”

सुरेश कश्यप ने जताया दुख

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुरेश कश्यप ने लिखा, “जिला चंबा के बैरागढ़ क्षेत्र में चलूंज मोड़ के समीप चंबा–बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद है. इस भीषण सड़क हादसे में कई लोगों के असामयिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.”

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

रेप केस में ‘तहलका’ के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल का सरेंडर, SC की 3 हफ्ते की मोहलत हुई खत्म

Tarun Tejpal: ‘तहलका’ के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने 2013 के दुष्कर्म मामले में सोमवार को गोवा की मापुसा...

More Articles Like This