अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की बेटी इवांका को जान से मारने की कोशिश, IRGC ने रची थी साजिश

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ivanka Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को जान से मारने की कोशिश की गई है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के प्रशिक्षित कमांडर ने ट्रंप की बेटी की हत्या करने का प्लान बना लिया था. इस बात की जानकारी न्यूयॉर्क पोस्ट की एक न्यूज रिपोर्ट ने दी है.

ट्रंप से बदला लेना चाहता है आरोपी

आरोपी की पहचान 32 साल के मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के रूप में हुई है. वो 2020 में राष्ट्रपति ट्रंप के पिछले कार्यकाल में दिए गए अमेरिकी ड्रोन हमले का बदला लेना चाहता था. इस हमले में ईरानी मिलिट्री कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी.

Ivanka Trump के फ्लोरिडा घर का ब्लूप्रिंट था

न्यूयॉर्क पोस्ट की न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी के पास Ivanka Trump के फ्लोरिडा घर का ब्लूप्रिंट था. अल-सादी ने सोशल मीडिया पर धमकियां भी दी थीं कि ‘न तो तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा करेगी’. पूर्व इराकी डिप्लोमैट एंटिफाध कंबर ने बताया कि आरोपी हमेशा इवांका ट्रंप को मारने की बात करता था. वो कहता था ‘जिस तरह उसने हमारा घर जलाया था, उसी तरह ट्रंप का घर भी जला देगा.’

ये भी पढ़ें- अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के पद से तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप ने की जमकर तारीफ

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This