हॉर्मूज की निगरानी कर रहे IRGC नेवी के चीफ Alireza Tangsiri की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

Alireza Tangsiri Killed : मध्य-पूर्व में जारी जंग के बीच इजरायल ने बड़ा दावा किया है. साथ ही इजरायली सैन्य अफसर के दावे के मुताबिक, ईरान की IRGC नेवी के चीफ Alireza Tangsiri मारे गए. बताया जा रहा है कि Bandar Abbas पर हुई स्ट्राइक में उनकी जान चली गई. ऐसे में इजरायली अफसर ने जानकारी देते हुए कहा कि Alireza Tangsiri हॉर्मूज स्ट्रेट को बंद करने के जिम्मेदार थे. बता दें कि ईरान की तरफ से इजरायली मिलिट्री स्ट्राइक और Alireza Tangsiri की मौत पर कोई बयान नहीं आया है.

अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की धमकी

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अगस्त, 2018 से IRGC Navy की कमान संभाल रहे तंगसिरी ने कुछ ही समय पहले गल्फ, खासतौर से होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरान के एक्शन के संबंध में आक्रामक रुख अपनाया था. बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते, तंगसिरी ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी और साथ ही नागरिकों और कर्मचारियों को उस जगह से दूर रहने की वॉर्निंग दी थी.

गिने-चुने जहाजों को ही निकलने की अनुमति

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक होर्मुज जलडमरूमध्य यानी Strait of Hormuz विश्व का महत्वपूर्ण और रणनीतिक ऑयल शिपिंग समुद्री रास्ता है, जो कि उत्तर दिशा में ईरान और दक्षिण में ओमान व यूएई के बीच मौजूद है. Strait of Hormuz फारस की खाड़ी को Oman की खाड़ी और अरब सागर से कनेक्ट करता है. बता दें कि पूरे देशभर में यहां से करीब 20 फीसदी क्रूड ऑयल और LNG गुजरता है. इसी को ईरान की नेवी जंग के दौरान बंद कर रखा है. इतना ही नही बल्कि गिने-चुने जहाजों को ही निकलने की अनुमति दे रहा है.

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से समस्या

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से विश्व में क्रूड ऑयल और LNG की बड़ी किल्लत होने की संभावना है, जिससे ईंधन के दाम रिकॉर्ड लेवल तक बढ़ सकते हैं. यह दुनिया के 20 फीसदी से ज्यादा तेल का ट्रांसपोर्ट करता है, यही कारण है कि इसके बंद होने से ग्लोबल सप्लाई चेन ठप हो सकती है. साथ ही मंहगाई बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है. भारत, चीन, जापान और साउथ कोरिया जैसे देशों के लिए ऊर्जा संकट खड़ा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें :- बांग्लादेश का 56वां ​​स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और पीएम रहमान ने 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This

Exit mobile version