ऑस्ट्रेलिया पहुंचे इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग, यहूदी समुदाय के लोगों से करेंगे मुलाकात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Isaac Herzog Australia Visit: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग चार दिवसीय दौरे पर ऑस्‍ट्रेलियां पहुंचे है. हर्जोग का यह दौरा पिछले साल दिसंबर में बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद यहूदी समुदाय के प्रति समर्थन दिखाने के लिए है. हालांकि, फिलिस्तीनियों को लेकर इजरायल की नीतियों के कारण इस यात्रा को लेकर विवाद भी हो रहा है.

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) के मुताबिक, हर्ज़ोग ने एक बयान में कहा कि वह पूरे ऑस्ट्रेलिया में यहूदी समुदायों का दौरा करेंगे ताकि “हमले के बाद समुदाय के प्रति एकजुटता व्यक्त कर सकें और उन्हें ताकत दे सकें.”

कई सामुदायिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल और प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर आए हर्ज़ोग अपने दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई यहूदी समुदाय के नेताओं के साथ बड़े सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके अलावा, उनकी वरिष्ठ राजनेताओं से भी मुलाकात होने की संभावना है.

हर्जोग के यात्रा का कुछ समूहों ने किया विरोध

दूसरी ओर, फिलिस्तीनियों को लेकर इजराइल की नीतियों और कार्रवाइयों के विरोध में ऑस्ट्रेलिया के कुछ समूहों और आम लोगों ने इस यात्रा का विरोध किया है. एक हजार से अधिक ऑस्ट्रेलियाई यहूदियों ने एक खुला पत्र लिखकर कहा है कि हर्ज़ोग यहां स्वागत योग्य नहीं हैं.

हर्ज़ोग की जिन शहरों में यात्रा तय है, वहां विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है. इनमें कैनबरा और मेलबर्न भी शामिल हैं. सिडनी में सोमवार शाम शहर के केंद्र में रैली और मार्च निकाले जाने की तैयारी है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. न्यू साउथ वेल्स राज्य में हर्ज़ोग की यात्रा के समय 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें से करीब 500 पुलिसकर्मी केवल प्रस्तावित प्रदर्शन की सुरक्षा में लगाए जाएंगे.

बता दें कि पिछले साल 14 दिसंबर को सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार के जश्न के दौरान सामूहिक गोलीबारी हुई थी. इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई थी. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इस हमले को आतंकी कार्रवाई बताया था, जो चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रेरित थी.

इसे भी पढें:-संसद में आज से शुरू होगी बजट पर चर्चा, ट्रेड डील और असम CM के वीडियो को लेकर भी उठ सकते है कई सवाल

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version