दक्षिणी लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, 6 की मौत; लाखों लोग छोड़ रहे घर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Airstrikes Lebanon: दक्षिणी लेबनान में इजरायल के हवाई हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं. सोमवार रात पश्चिम बेका क्षेत्र के सहमार कस्बे और दक्षिणी इलाकों में हुए हमलों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए. लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है. लगातार हो रहे हमलों और निकासी चेतावनियों के कारण इलाके में दहशत का माहौल है. बड़ी संख्या में लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे मानवीय संकट और गहरा होता जा रहा है.

सहमार कस्बे पर हुआ हवाई हमला

लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, पश्चिम बेका क्षेत्र में स्थित सहमार कस्बे पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने हमला किया. यह हमला उस समय हुआ जब कुछ घंटे पहले ही इलाके के लोगों को शहर खाली करने की चेतावनी दी गई थी. बताया गया कि इजरायली सेना ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा था. चेतावनी में कहा गया था कि लोग कम से कम एक हजार मीटर दूर खुले क्षेत्रों में चले जाएं.

कई मकान हुए तबाह

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात दक्षिणी लेबनान के कफर डूनिन कस्बे में एक घर को निशाना बनाया गया. यह इलाका राजधानी बेरूत से लगभग 95 किलोमीटर दूर स्थित है. इसके अलावा बिंत जुबैल क्षेत्र के ऐन अल-सगीरा मोहल्ले में भी कई मकानों को ध्वस्त कर दिया गया. हमलों के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव दलों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों को तटीय शहर टायर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

इजरायली सेना की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

इस पूरे घटनाक्रम पर इजरायली रक्षा बल की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि सेना ने सोशल मीडिया मंच पर सहमार क्षेत्र को लेकर चेतावनी जारी की थी. लगातार हो रहे हमलों ने लेबनान में मानवीय संकट को गंभीर बना दिया है. रिपोर्टों के अनुसार, 2 मार्च से अब तक इजरायली हमलों में करीब 2,869 लोगों की मौत हो चुकी है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, लेबनान के सामाजिक मामलों के मंत्रालय ने बताया है कि इजरायली सैन्य कार्रवाई और हवाई हमलों के कारण देश में 11 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं.

यह भी पढ़े: ईरान युद्ध से पाकिस्तान पस्त: पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए बढ़ाई सख्ती

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version