Pakistan: नौशेरा में पेड़ काटने के विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, सात लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Crime: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मामूली विवाद में दो गुटों में जबरदस्त संर्घष हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली. गोलीबारी की इस घटना में जहां सात लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में मंगलवार को पेड़ काटने के विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आए गए. इस दौरान विवाद इस कदर बढ़ गया गया दोनों तरफ से गोलियां चली. इस गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले में हुई. यह जिला राजधानी पेशावर से करीब 40 किमी दूर स्थित है.

पुलिस के मुताबिक, इलाके में पेड़ काटने को लेकर दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ने के बाद यह घटना हुई. पुलिस ने घटना में सात लोगों के मारे जाने और तीन के घायल होने की पुष्टि की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के इलाकों से भारी संख्या में पुलिस बल नौशेरा जिले में भेजे गए. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version