Israel Attack Lebanon: इजरायली हमले से लेबनान में हाहाकार, हिजबुल्लाह के 110 ठिकाने तबाह; कई लोगों की मौत

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Attack Lebanon: इजरायल ने पिछले कुछ दिनों से लेबनान को तबाह करके रख दिया है. इजरायली सेना यहां एक के बाद एक अटैक कर रही है. दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना ने अभी-अभी कुछ घंटे पहले एक बड़ा हमला किया है. इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.

दरअसल, इजरायली सैनिक हमास की तरह हिजबुल्ला का भी खात्मा करने पर तुल गए हैं. गाजा के बाद से इजराइल लेबनान पर हमलावर है. शनिवार को हुए हमले में 37 लोग मारे जा चुके हैं. वहीं, आज सुबह लेबनान के आसमान में गड़गड़ाते इजरायली विमानों की आवाज और फटते बमों और मिसाइलों से लोग थर्रा उठे हैं. इस हमले में इजरायल के दर्जनों लड़ाकू विमानों ने हिजबुल्ला के 100 से ज्यादा ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है.

हिजबुल्लाह तबाह

इस हमले के बाद आईडीएफ ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में इजरायली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के रॉकेट लॉन्चरों सहित करीब 110 ठिकानों पर बड़ा हमला किया है. इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. इसमें हिजबुल्लाह तबाह हो गया है.

हजारों रॉकेट लॉन्चर नष्ट

ताजा हमले के बाद लेबनान में मौतों की संख्या और बढ़ सकती है. इजरायली हमले के बाद इमारतों को तहस-नहस स्थिति में देखा जा सकता है. इजराइल द्वारा ताजा हमला लेबनान में हिज़्बुल्लाह साइटों पर शनिवार को हुए कई हमलों के बाद किया गया है. आईडीएफ के अनुसार इससे पहले के हमलों में रॉकेट लॉन्चर और अन्य सुविधाओं सहित हिजबुल्लाह के लगभग 290 लक्ष्यों को निशाना बनाया गया था. आईडीएफ का कहना है कि ताजा हमलों में हजारों रॉकेट लॉन्चर बैरल नष्ट हुए हैं.

शनिवार को भी हुआ था हमला

बता दें कि इससे पहले शनिवार को लेबनान के कई इलाकों पर इजरायली सेना ने जोरदार बम बरसाए थे. इसमें करीब 37 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कई दर्जन लोग घायल हुए हैं. अभी भी काफी लोगों की तलाश जारी है. कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं. इजरायली हमले के बाद लेबनान में हाहाकार मच गया है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This