हिज़बुल्लाह का इजराइल की मिसाइल फैक्ट्री पर हमला, धमाके से फैली दहशत, वीडियो तेजी से वायरल

Must Read

New Delhi: इजराइल के मध्य क्षेत्र में शनिवार रात उस समय लोगों में दहशत फैल गई, जब यरुशलम के पास स्थित शेमेश इलाके के करीब एक बड़ा धमाका हुआ. आसमान में मशरूम क्लाउड जैसा विशाल धुएं का गुबार दिखाई दिया. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे. वीडियो में आग का बड़ा गोला, ऊंचाई तक उठता धुआं और तेज धमाके की शॉकवेव जैसी तस्वीरें दिखाई दीं. इससे लोगों में डर और भ्रम फैल गया.

इजराइल की मिसाइल फैक्ट्री को बनाया निशाना 

इसी बीच सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हिज़बुल्लाह द्वारा दागी गई मिसाइल ने इजराइल की एक मिसाइल फैक्ट्री को निशाना बनाया, जिससे वह पूरी तरह तबाह हो गई. हालांकि इजराइल ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार विस्फोट तोमर के परीक्षण केंद्र में हुआ. यह कंपनी इजराइली सेना के लिए रॉकेट और मिसाइल इंजन विकसित करती है.

यह पूर्व-नियोजित और नियंत्रित परीक्षण

टॉमर कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यह एक पूर्व-नियोजित और नियंत्रित परीक्षण था और इसमें कोई असामान्य घटना नहीं हुई. इजराइली अधिकारियों के मुताबिक यह परीक्षण सैन्य तकनीक और रॉकेट इंजन से जुड़ा था. उन्होंने कहा कि आस-पास के नागरिक इलाकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. कई लोगों ने आशंका जताई कि यह कोई बड़ा हादसा या हमला हो सकता है, खासकर ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है.

नागरिक इलाकों को कोई नुकसान नहीं

हालांकि, टॉमर कंपनी ने तुरंत बयान जारी कर कहा कि यह एक पूर्व-नियोजित परीक्षण था और इसमें कोई असामान्य घटना नहीं हुई. इजराइली मीडिया ने भी कंपनी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह नियंत्रित परीक्षण था और आस-पास के नागरिक इलाकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. फिर भी सोशल मीडिया पर इस धमाके को लेकर भारी चर्चा जारी है, क्योंकि मशरूम क्लाउड जैसे दृश्य आमतौर पर बड़े सैन्य विस्फोटों या गंभीर हादसों से जुड़े माने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका और इजरायल फिर से ईरान पर कर सकते हैं हमला, रूसी राजदूत ने दी चेतावनी

Latest News

Delhi Traffic Alert: आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो स्टेशन भी बंद; घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है....

More Articles Like This