भारत, इजरायल का एक महत्वपूर्ण साझेदार, बदलते वैश्विक हालात में संबंध मजबूत करना बेहद जरूरी- नेतन्याहू

Must Read

New Delhi: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए कहा है कि इजरायल इस समय नई साझेदारियों को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय है. उनका देश अमेरिका के अलावा दुनिया की अन्य प्रमुख ताकतों के साथ नए रणनीतिक गठबंधन विकसित करने पर काम कर रहा है. एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि बदलते वैश्विक हालात में नए सहयोगी देशों के साथ संबंध मजबूत करना जरूरी है.

नए रिश्ते विकसित करने होंगे

उन्होंने कहा कि आपको नए गठबंधन बनाने और नए रिश्ते विकसित करने होंगे. मैं अभी भारत के साथ यही कर रहा हूं. नेतन्याहू की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता तथा संभावित समझौते को लेकर इजरायल के कुछ नेताओं ने चिंता जताई है. हाल के दिनों में इजरायली सरकार के कई सदस्यों ने ईरान को लेकर अमेरिकी रुख की आलोचना की है.

किसी आधिकारिक बदलाव की पुष्टि नहीं

हालांकि, अमेरिका और इजरायल के संबंधों में किसी आधिकारिक बदलाव की पुष्टि नहीं हुई है. नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका इजरायल का महत्वपूर्ण सहयोगी है, लेकिन वह अकेला मित्र नहीं है. उन्होंने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि 1.4 अरब आबादी वाला भारत इजरायल के लिए एक अहम साझेदार है और वहां से उन्हें व्यापक समर्थन मिलता है. इसी वर्ष फरवरी में नेतन्याहू ने मध्य पूर्व और उसके साझेदार देशों के बीच ‘हेक्सागन’ नामक एक रणनीतिक समूह की अवधारणा रखी थी.

अनौपचारिक रूप से ‘इस्लामिक NATO’

उनके अनुसार इसका उद्देश्य उन देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है जो क्षेत्र में उग्रवाद और आतंकवाद जैसी चुनौतियों का मिलकर सामना करना चाहते हैं. कुछ मीडिया रिपोर्टों में पाकिस्तान की ओर से मुस्लिम देशों के एक संभावित सुरक्षा समूह, जिसे अनौपचारिक रूप से ‘इस्लामिक NATO’ कहा जाता है, का उल्लेख किया गया है. हालांकि, ऐसे किसी औपचारिक सैन्य गठबंधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. नेतन्याहू के बयान को इन क्षेत्रीय भू-राजनीतिक चर्चाओं के संदर्भ में देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. CM योगी ने अयोध्या में बदले दो नगर पंचायतों के नाम, खिरौनी-सुचितागंज अब ‘मां ज्वाला देवी’ और भदरसा बना ‘भरत नगर’

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This