स्पेन के जंगल में लगी भीषण आग, 12 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, 19 अब भी लापता

Must Read

Spain: स्पेन के दक्षिणी अल्मेरिया प्रांत में जंगल में लगी भीषण आग से अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है. अंडालूसिया के क्षेत्रीय नेता जुआनमा मोरेनो ने बताया कि अभी भी 19 लोग लापता हैं. अधिकारियों के अनुसार बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम के बीच लगी इस आग ने देखते ही देखते बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कई पीड़ितों के शव जले हुए वाहनों के अंदर भी मिले हैं.

सुरक्षित स्थान तक नहीं पहुंच सके

माना जा रहा है कि आग तेजी से फैलने के कारण वे सुरक्षित स्थान तक नहीं पहुंच सके. उधर, घटना की जांच शुरू कर दी गई है. आग पर काबू पाने के लिए करीब 150 दमकलकर्मी लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं. आग की तीव्रता को देखते हुए स्पेन की सैन्य आपातकालीन इकाई को भी अभियान में शामिल किया जा रहा है. अधिकारियों ने फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं की है.

प्रभावित क्षेत्र की निगरानी

घटना की जांच शुरू कर दी गई है और प्रभावित क्षेत्र की निगरानी की जा रही है. क्षेत्रीय प्रशासन ने इसे अल्मेरिया में अब तक की सबसे घातक जंगल की आग की घटनाओं में से एक बताया है. यह आग गुरुवार दोपहर को अल्मेरिया प्रांत के लोस ग्यार्डोस में एक हाईवे के पास लगी थी. तेज हवाओं ने आग को इतनी तेजी से फैलाया कि इसने देखते ही देखते पड़ोसी इलाके को भी अपनी चपेट में ले लिया.

कई हिस्सों में जंगल की आग का खतरा

दर्दनाक बात यह रही कि कुछ पीड़ित उस वक्त अपनी गाड़ियों में ही फंस गए जब वे जान बचाकर भागने की कोशिश कर रहे थे. बढ़ती गर्मी और सूखे हालात के कारण स्पेन के कई हिस्सों में जंगल की आग का खतरा लगातार बढ़ रहा है. इस साल मई और जून में पड़ी भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण वहां की जमीन पूरी तरह सूख चुकी है. इससे आग का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें. CM योगी ने अयोध्या में बदले दो नगर पंचायतों के नाम, खिरौनी-सुचितागंज अब ‘मां ज्वाला देवी’ और भदरसा बना ‘भरत नगर’

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This