Israel Election: इजरायल में आम चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. नेसेट के कानूनी सलाहकार सागिट अफिक ने रविवार को घोषणा की कि 17 जुलाई को नेसेट भंग हो जाएगा. साथ ही इजरायल में चुनाव अपनी तय तारीख 27 अक्टूबर को होंगे. बता दें कि इजरायली कानून के तहत यह सबसे आखिरी तारीख है. 27 अक्टूबर को इजरायल के वर्तमान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की किस्मत का फैसला होगा.
1988 के बाद पहली बार तय समय पर चुनाव
बता दें, साल 1988 के बाद पहली बार इजरायल में तय समय पर आम चुनाव होंगे. जिससे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदा सरकार 1973 के बाद पहली ऐसी इजरायली सरकार बन जाएगी, जिसने अपना पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा किया हो. यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब गठबंधन ने संसद भंग होने से पहले अपनी सबसे विवादित बिल पास कराने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की है. संसद भंग होने पर आम तौर पर कानून तब तक नहीं बनते जब तक गठबंधन और विपक्ष दोनों सहमत न हों. इजरायल की 37वीं मौजूदा सरकार 29 दिसंबर, 2022 को नफ्ताली बेनेट-यायर लैपिड सरकार के गिरने के बाद बनी थी.