हमास ने ठुकराया अमेरिकी प्रस्ताव तो इजरायल ने उड़ा दी पूरी बिल्डिंग, दी ये चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-gaza war: उत्तरी गाजा में शुक्रवार को एक इमारत पर हमला हुआ, जिसके बाद वो पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया. वहीं, फिलिस्‍तीनी मीडिया ने इस इमारत की पहचान अल-सफ्तावी क्षेत्र में अल-नूर टावर के रूप में की. बता दें उत्‍तरी गाजा में यह हमला उसी दिन हुआ, जिस दिन हमास ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम को अस्वीकार कर दिया.

इजरायल ने हमास को दी चेतावनी

हालांकि इजरायल ने गाजा में अस्‍थायी युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्‍ताव को स्‍वीकार कर लिया है. ऐसे में इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने फिलिस्तीनी गुट हमास को किसी भी सूरत में युद्धविराम पर हामी भरने के लिए कहा है. इस दौरान उन्‍होंने हमास को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वो गाजा युद्ध रोकने के लिए अमेरिका के प्रस्‍ताव को स्‍वीकार नहीं करते है तो उसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा.

इजरायल ने स्‍वीकार किया अमेरिकी प्रस्‍ताव

वहीं, इजरायल ने अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसकी पुष्टि व्हाइट हाउस द्वारा की गई है. दरअसल, व्‍हाइट हाउस की प्रेस सचिव कौरोलीन लीविट ने कहा कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकती हूं कि विशेष राजदूत (स्टीव) विटकॉफ और राष्ट्रपति ने हमास को एक संघर्ष विराम प्रस्ताव भेजा जिसे इजरायल का समर्थन तो है. लेकिन हमास की ओर से अभी तक प्रस्‍ताव के शर्तो पर मंजूरी नहीं मिली है.

प्रस्‍ताव में सभी इजरायल की शर्ते

इसी बीच हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी बासेम नैम ने कहा कि अमेरिकी मसौदा हमारे लोगों की किसी भी मांग का जवाब नहीं देता है, जिनमें से सबसे प्रमुख युद्ध और अकाल को रोकना है. वहीं, हमास के ही एक अन्य अधिकारी का कहना है कि इस प्रस्ताव की शर्तें इजरायल की स्थिति को दर्शाती हैं और इसमें युद्ध समाप्त करने, इजरायली सैनिकों को वापस बुलाने या पर्याप्त सहायता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता शामिल नहीं है.

इसे भी पढें:-मोहम्मद यूनुस अपनी हरकतों से नहीं आ रहें बाज, चीन के बाद अब तुर्किए से खरीदेंगे ये हथियार

Latest News

CM Yogi Kushinagar: कुशीनगर में बोले CM योगी- माफिया और मच्छर, दोनों को खत्म किया

CM Yogi Kushinagar: मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के तमकुहीराज स्थित एनएचएआई के पार्किंग ग्राउंड में 424...

More Articles Like This

Exit mobile version