Israel Hamas War: राफा में व्यापारी ट्रकों के फलस्तीनी सुरक्षाकर्मियों पर हमला, 10 की मौत कई घायल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hamas War: हमास और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के दौरान गाजा पट्टी के दक्षिण में राफा शहर में इजरायली सेना द्वारा व्यापारी ट्रकों के 10 फिलिस्तीनी सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी गई. साथ ही अन्‍य कई लोग घायल भी है. फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्साकर्मियों के हवाले से इस बात की जानकारी दी गई है.

 स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बुधवार को बताया कि इजरायली विमानों ने राफा के पूर्व में वाणिज्यिक सामानों की सुरक्षा कर रहे सुरक्षाकर्मियों के एक समूह को निशाना बनाया गया. इस हमले में मृत्‍कों के शवों और सभी घायलों को यूरोपीय गाजा अस्पताल ले जाया गया है. हालांकि इजराइली सेना ने इस मामले को लेकर अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की है.

दो दिनों में दूसरी घटना

बता दें कि दो दिनों के भीतर ये दूसरी घटना है. इसके पहले सोमवार की रात को वाणिज्यिक सामान के लिए सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया गया था. इस दौरान इजरायली हवाई हमले में कम से कम नौ लोग मारे गए थे. वहीं, फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में इजरायली अधिकारियों ने पूर्व समन्वय के बाद, पश्चिमी तट से वाणिज्यिक माल को दक्षिणी युद्धग्रस्त घेरे हुए क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दे दी है.

Israel Hamas War: क्‍या है मामला

दरअसल, 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल ने दक्षिणी इजरायली सीमा के जरिए हमास के उत्पात का जवाब देने के लिए गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया, जिसमें करीब 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया गया.

इसे भी पढ़ें:-  Hajj Yatra 2024: हज यात्रा के दौरान मरने वालों का आंकड़ा 600 पार, जानिए कितने भारतीयों की हुई मौत

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This