इजरायल ने एक बार फिर गाजा पर किया बड़ा हमला, 34 फिलिस्तीनियों की मौत

Israeli attacks:इजरायली सेना ने गाजा पर बहुत बड़ा हवाई हमला किया है. इस हमले में कम से कम 34 फिलिस्तीनियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि इजरायली सेना का यह हमला बेहद घातक था. स्थानीय अस्पताल की ओर से लोगों की मौत की पुष्टि की गई है.

इजरायली सेना लगातार कर रही है गाजा पर हमले

इजरायली सेना ने हमले के दौरान गाजा से थाईलैंड के एक बंधक का शव बरामद किया है। आईडीएफ ने कहा कि इसे हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर 2023 को अपहृत कर लिया था। इस दौरान हमास आतंकियों ने इजरायल में 1200 लोगों की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं हमास ने 238 इजरायली नागरिकों और कुछ विदेशियों का अपहरण कर लिया था। इसके जवाब में इजरायली सेना लगातार गाजा पर हमले कर रही है।

गाजा के कई हिस्सों पर इजरायल का पूर्ण नियंत्रण

गाजा और हमास के बीच 19 जनवरी 2025 को कतर की मध्यस्थता में युद्ध विराम हो गया था। मगर इसके बाद कुछ बंधकों को रिहा करने में हमास ने अपनी शर्तें रख दी और वह मांगें पूरी नहीं होने तक बंधकों को रिहा नहीं किया। इससे इजरायली सेना ने दोबारा गाजा में जमीनी अभियान शुरू कर दिया। अब इजरायली सेना ने गाजा के कई हिस्सों पर अपना पूर्ण नियंत्रण ले लिया है।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version