गाजा पर कब्जा करने के फिराक में इजरायल, नेतन्‍याहू ने खेला सबसे बड़ा दांव, क्या होगा इसका अंजाम?

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hamas War Updates: संघर्ष से जुझ रही गाजा पट्टी में इजरायल अब आखिरी और निर्णायक चाल चलने की तैयारी कर रही है. इस समय प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हमास को पूरी तरह कुचलने और गाजा पर पूर्ण सैन्य नियंत्रण की रणनीति पर आगे बढ़ते दिखाइ दे रहे हैं.

दरअसल, दो महीने से रुके युद्धविराम की बातचीतों के बीच इजरायली सेना (IDF) ने एक नया ऑपरेशन प्लान पेश किया है, जिसमें गाजा के उत्तरी और मध्य हिस्सों में सैन्य दबाव बढ़ाने, नागरिकों को निकालने और हजारों रिजर्व सैनिकों को दोबारा तैनात करने की बात है. जिससे यह साफ संकेत मिल रहा हैं कि अब इजरायल गाजा पर पूरी तरह कब्ज़ा जमाने की ओर बढ़ रहा है और यह नेतन्याहू का सबसे बड़ा राजनीतिक और सैन्य दांव हो सकता है.

रिजर्व सैनिकों की वापसी, बड़ी कार्रवाई का संकेत

बता दें कि शनिवार को इजरायली सेना ने ऐलान किया कि वह हजारों रिजर्व सैनिकों को वापस बुला रही है. दरअसल, सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने शुक्रवार को एक नया प्लान पेश किया, जिसमें हमास पर दबाव बढ़ाकर गाजा में अपना ऑपरेशन फैलाने की बात कही गई. इजरायली सेना अपने इस प्लान के जरिए उत्तरी और मध्य गाजा से नागरिकों को निकालने के बाद वहां अपनी सैन्य कार्रवाई तेज करेगी जैसे पहले उसने रफा में ऑपरेशन से पहले किया था.

कतर पर भी बरसे नेतन्याहू

वहीं, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर कतर को आड़े हाथों लिया. उन्‍होंने कहा कि कतर को तय करना होगा कि वो सभ्यता के साथ है या हमास की बर्बरता के साथ. इस दौरान इजरायली पीएम ने ये आरोप लगाया कि कतर दोनों तरफ की बात कर रहा है और स्पष्ट रूख नहीं दिखा रहा है. इसके जवाब में कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने नेतन्याहू की बातों को ‘भड़काऊ’ और ‘राजनीतिक व नैतिक ज़िम्मेदारी से परे’ बताया.

बंदियों के परिवारों की बढ़ी चिंता

जानकारों का मानना है कि IDF के नए प्लान और ऑपरेशन विस्तार से उन परिवारों की चिंता और बढ़ गई है जिनके परिजन अब भी हमास की कैद में हैं. वहीं, इससे संबंधित एक फोरम ने एक इमरजेंसी अपील में कहा है कि लड़ाई बढ़ी तो बंधकों की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी. बता दें कि गाजा में हमास के पास अभी भी 59 से ज्यादा इजराइली बंधक हैं.

इसे भी पढें:-कनाड़ा में उठी हिंदुओं को देश से निकालने की मांग, खालिस्तानी समर्थकों ने निकाली एंटी हिंदू परेड

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version