‘भारत में इजरायल के प्रति जबरदस्त प्यार’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Israel Relations: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव गहराता दिखाई दे रहा है. दरअसल, शुक्रवार की सुबह ईरान ने अमेरिका का फाइटर जेट मार गिराने का दावा किया. हालाांकि अमेरिकी सेना ने ईरान के इस दावे का खंडन किया है. वहीं, दूसरी ओर यह भी दावा किया गया है कि ईरान और अमेरिका 60 दिनों से सीजफायर समझौते पर करीब-करीब सहमत हो चुके है, इंतजार है तो केवल ट्रंप की मंजूरी का.

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजरायल के संबंध को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, गुरुवार को वेस्ट बैंक में आयोजित एक सम्मेलन में नेतन्याहू ने कहा कि दुनिया के किसी अन्य देश की दुनिया में इजरायल को भारत में अटूट समर्थन मिल रहा है. उन्होंने इजरायल को भारत में मिल रहे समर्थन के लिए क्रेजी लव शब्द का भी प्रयोग किया.

भारत में मेरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

इजरायली पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया में हमारे खिलाफ साजिशें चल रही हैं. हमारी वैधता को समाप्त करने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन भारत में ऐसा बिल्कुल नहीं है. भारत में इजरायल के जबरदस्त प्यार है. सच में क्रेजी लव. उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में मेरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है.

नेतन्याहू ने बताया गाजा पर कब्जे का प्लान 

इस कार्यक्रम के अनुसार, वेस्ट बैंक में आयोजित इसी सम्मेलन में नेतन्याहू ने गाजा जंग को लेकर भी बड़ा बयान दिया. बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमारी सेना अब गाजा पट्टी के 60 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण कर चुकी है, जिसे 70 प्रतिशत पर ले जाना अगला टारगेट है. इसके अलावा, नेतन्याहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूरे गाजा पर कब्जे से जुड़े नारे भी लगवाएं. बता दें कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच गाजा को लेकर लंबे समय से जंग चल रहा है. जिसमें इजरायली सेना के हमलों ने हमास की कमर तोड़ दी है.

भारत-इजरायल की दोस्ती मधुरतम दौर में

वहीं, इजरायल और भारत की दोस्ती जगजाहिर है. भारत में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस रिश्ते में और मधुरता आई. इजरायल के पीएम नेतन्याहू का यह बयान दोनों देशों के पक्के रिश्ते की कहानी बताता है. हालांकि भारत में ईरान के लिए भी लोगों में जबरदस्त समर्थन है. बीते महीने अमेरिका-इजरायल हमले के दौरान भी भारत में ईरानियों के समर्थन के कई नजारे दिखे थे.

 

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version