इजरायल ने मार गिराया हिजबुल्लाह का एक और कमांडर, IDF ने की पुष्टी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hizbollah War: इजरायल की सेना ने हिजबुल्लाह के एक और कमांडर को हवाई हमले में ढेर कर दिया है. इस बात की जानकारी इजरायली सेना ने एक्स पर पोस्ट कर के दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि इजरायली सेना ने बिंट जेबिल क्षेत्र के हिज़्बुल्लाह के कमांडर अहमद जाफ़र माटौक को आईडीएफ के हमले में मार गिराया है.

इजरायली सेना का कहना है कि इस कमांडर के मारे जाने के अगले ही दिन इजरायली वायुसेना ने बिंट जेबिल क्षेत्र में उसके उत्तराधिकारी और तोपखाने के हिज़्बुल्लाह प्रमुख को भी हमले में ढेर कर दिया.

बता दें कि इजरायली सेना ने कहा है कि इन तीन आतंकवादियों ने बिंट जेबिल क्षेत्र से कई आतंकवादी हमलों को निर्देशित और अंजाम दिया था. दक्षिणी लेबनान में सक्रिय इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों पर टैंक रोधी मिसाइलें भी इन्हीं आतंकवादियों ने दागी थी.

इजरायल लगातार कर रहा गाजा और लेबनान पर हमला

उल्लेखनीय है कि इजरायली सेना ने गाजा हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह के पूर्ण खात्मे के लिए अभियान छेड़े हुए है. इजरायली सेना दोनों जगहों पर जमीनी और हवाई स्तर से दोनों आतंकी संगठनों पर लगातार हमले कर रही है.

इजरायल ने अभी तक हमास और हिजबुल्लाह के कई कमांडरों को खत्म कर दिया है. अब तक इजरायली हमले में हमास इस्माइल हानिया, याह्या सिनवार समेत उसके सभी प्रमुख कमांडर मारे जा चुके हैं. इसी के साथ हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, उसके बाद नया चीफ बना हाशिम सफीद्दीन समेत अन्य हिजबुल्लाह आतंकी भी इजरायली हमले में मार दिए गए हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version