Israel Lebanon War: इजरायल ने फिर बेरूत पर किया हमला, कई इमारतें तबाह

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Lebanon War: लेबनान की राजधानी बेरूत पर एक हफ्ते में इजरायल ने चौथी बार हमला किया है. इजरायल ने एक बार फिर सेंट्रल बेरूत को अपनी बमबारी से दहला दिया है. खबरों के अनुसार, शनिवार तड़के इजरायल ने सेंट्रल बेरूत को निशाना बनाकर एक शक्तिशाली हवाई हमला किया. हमला इतना खतरनाक था कि इससे पूरा बेरूत हिल गया. इजरायल ने चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है.

बेरूत में कई धमाके

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि आज सुबह 4 बजे के करीब राजधानी में कई धमाके सुनाई दिए. दो सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि कम से कम 4 रॉकेट राजधानी पर दागे गए है. हमले के बाद की फुटेज सामने आई है, जिसमें बेरूत के बस्ता इलाके में विस्फोट स्थल की ओर दौड़ती एम्बुलेंसों के सायरन की आवाज सुनी जा सकती थी. लेबनान के अल जदीद चैनल ने तस्‍वीरें जारी किया है, जिसमें एक बिल्डिंग को पूरी तरह तबाह हुआ देखा जा सकता है, जबकि आस पास की कई बिल्डिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं.

एक हफ्ते में चौथा हमला

जानकारी के अनुसार, इस हफ्ते इजरायल ने बेरूत सेंट्रल को निशाना बनाकर चौथी बार हवाई हमला किया है. बीते रविवार को रास अल-नबा जिले में इजरायली एयर स्‍ट्राइक में हिजबुल्लाह के एक वरिष्ठ मीडिया अधिकारी की मौत हो गई थी. बता दें कि गाजा युद्ध से शुरू हुई जंग के लगभग एक साल बाद इजरायल ने बड़े पैमाने पर लेबनान के बड़े इलाकों पर एयर स्‍ट्राइक किए हैं और दक्षिण में सैन्य घुसपैठ की है.

ये भी पढ़ें :- Tahawwur Rana ने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का किया रूख, सभी निचली अदालतों से मिली हार

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version