अबू धाबी में फंसे इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो, यूके PM से लगाई मदद की गुहार

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jonny Bairstow: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में सर्विस देने वाली एयरलाइंस ने फ्लाइट्स कैंसिल कर दी थीं और उनका रूट बदल दिया था. इस वजह से इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अबू धाबी में फंसे हुए हैं. इंग्लैंड लायंस टीम के साथ बतौर कोच अबू धाबी आए जॉनी बेयरस्टो ने मदद की गुहार लगाई है.

क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं

शनिवार शाम इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान पर अपना बयान पोस्ट किया था. इसका जवाब बेयरेस्टो ने रविवार सुबह दिया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?” बेयरस्टो ने अपनी फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से निराशा जाहिर की. उन्होंने कहा कि मौजूद चैनलों से संपर्क करने की कोशिशों का कोई जवाब नहीं मिला.

फ्लाइट कैंसिल होने पर निराशा जाहिर की Jonny Bairstow

एमिरेट्स को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, “फ्लाइट कैंसिल होने के बाद हमसे कोई बातचीत नहीं हुई है. बातचीत के तरीके आजमाए, लेकिन कुछ नहीं हुआ. क्या कोई कृप्या संपर्क कर सकता है?” रविवार को अबू धाबी में पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ इंग्लैंड लायंस का दूसरा 50 ओवर का गेम स्थगित कर दिया गया, जबकि यूएई में इंग्लैंड विमेंस ट्रेनिंग कैंप में इलाके में मिलिट्री हमलों की वजह से देरी हो गई है.

ईसीबी ने जारी किया बयान

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा, “हमारी टीमों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम मिडिल ईस्ट में अभी हो रही घटनाओं के बारे में सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकार के संपर्क में हैं, और आधिकारिक सलाह मान रहे हैं. अबू धाबी में इंग्लैंड मेन्स लायंस और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच दूसरा 50 ओवर का मैच अब नहीं होगा. हम अगले सप्ताह अबू धाबी की इंग्लैंड विमेंस टीम के प्रस्तावित दौरे के लिए निकलने में देरी कर रहे हैं. हम इन दौरों के भविष्य के बारे में स्थिति और आधिकारिक सलाह पर नजर रखना और उसका आकलन करना जारी रखेंगे.”

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल, खराब प्रदर्शन के कारण छीनी जा सकती है सलमान आगा की कप्तानी

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, 152 सीटें, 1478 उम्मीदवार… दांव पर दिग्गजों की किस्मत

West Bengal Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग. 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू.

More Articles Like This