ईरान से जारी जंग के बीच चीन की ट्रंप को दो टूक, सैन्य कार्रवाई के बजाय…

Israel-US : हाल ही में इजरायल-अमेरिका युद्ध के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है लेकिन अभी भी दोनों देशों के बीच हमले जारी हैं. ऐसे में अमेरिका ने स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि वो तेहरान में रिजीम बदलना चाहता है, इस कारण ही इस्लामिक रिपब्लिक हमले थम नहीं रहे हैं. बता दें कि उसके इस बयान के बाद चीन ने भी सख्त बयान जारी किया है.

इस मामले को लेकर चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है वो सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीति का रास्ता अपनाएं. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि ईरान और मिडिल ईस्ट के मुद्दों को सही तरीके से संभाला जाना चाहिए.

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि ईरान और खाड़ी देशों की संप्रभुता और सुरक्षा का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्‍होंने युद्ध को शांत करने के लिए और सभी पक्षों से जल्द से जल्द बातचीत की मेज पर लौटने के लिए कहा. इस मामले को लेकर चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि क्रांति की साजिश रचना या रिजीम चेंज की कोशिशों को कोई जनसमर्थन नहीं मिलता.

चीन ने पड़ोसी देशों की बातचीत

इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने पड़ोसी देशों के साथ डिप्लोमेसी पर बात करते हुए कहा कि चीन भविष्य में अपनी कोशिशों को और तेज करने के लिए तैयार है. इसके साथ ही उन्‍होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि चीन हमेशा क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक ब्रिज की तरह है.

संवाद न होने से और संघर्ष बढ़ेगा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप की संभावित चीन यात्रा को लेकर वांग यी ने कहा कि चीन का रवैया हमेशा सकारात्मक और खुला रहा है. इस बात पर उन्‍होंने जोर देते हुए कहा कि चीन और अमेरिका के बीच कोई संवाद न होने से सिर्फ गलतफहमी और ज्यादा संघर्ष पैदा होगा. इसके अलावा वांग यी ने चीन-अमेरिका संबंधों के लिए एक बड़ा साल बताया. वांग यी के मुताबिक दोनों पक्षों को बाधाओं को दूर करने की जरूरत है. ऐसे में उन्होंने अमेरिका को सलाह दी कि वो चीन के साथ एक ही दिशा में काम करे. क्योंकि उनका मानना है कि हाई-लेवल एजेंडा पहले से ही मेज पर है.

इसे भी पढ़ें :- ईरान में घुसेगी अमेरिका की स्पेशल फोर्स? जंग के बीच US-इजरायल के बीच सीक्रेट बातचीत

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This

Exit mobile version