ईरान में IDF का धमाकेदार एक्शन, मार गिराया YAK-130 फाइटर जेट, जारी किया VIDEO

Israel US Iran War : इजरायल और अमेरिका के हमले ने एक तरफ जहां ईरान में भारी तबाही मचाई है तो वहीं तेहरान भी अपने दुश्मन को मिसाइल हमलों से करारा जवाब दे रहा है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ईरान के ब्रिगेडियर जनरल किउमर्स हेदारी ने दावा करते हुए कहा कि “हम वैश्विकवादी अमेरिका के साथ समुद्र, वायु और अंतरिक्ष में भीषण युद्ध में हैं. उनका कहना है कि हम अमेरिकियों के साथ एक ऐतिहासिक लड़ाई में आमने-सामने हैं, जिसका सामना अमेरिकी सेना ने अपने शर्मनाक और आपराधिक इतिहास में कभी नहीं किया है.”

इजरायल ने मार गिराया ईरान का लड़ाकू विमान 

इसके साथ ही इजरायल ने ईरान के  YAK-130 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है और साथ ही एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि उसने तेहरान के आसमान में F-35I “अदिर” से ईरानी विमान पर हमला किया. जानकारी के मुताबिक इजरायल ने  हवाई सेना ईरानी आतंकी शासन की दर्जनों बुनियादी ढांचों पर हमले जारी रख रही है और तेहरान के आसमान में वायु श्रेष्ठता स्थापित करने का रास्ता साफ कर रही है.

लेबनान के बेका घाटी में आईडीएफ ने हमले में उड़ाया कार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IDF ने लेबनान की बेका घाटी में ज़ाहले राजमार्ग पर एक वाहन पर लक्षित हमले में उड़ा दिया है. बता दें कि इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हुआ है.

ईरानी हमले के बीच दुबई पुलिस का ट्वीट

बता दें कि दुबई पुलिस ने ईरानी हमले के मद्देनजर नागरिकों को सतर्कता संदेश भेजा है और लिखा कि “सामुदायिक सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है. इसके साथ ही दिशानिर्देशों और निर्देशों का पालन करके, हम सब मिलकर एक सुरक्षित और अधिक स्थिर समुदाय का संरक्षण कर सकते हैं.”

अमेरिका समर्थित कुर्द लड़ाकों को ईरान ने खदेड़ा

रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC ने ईरान में घुस रहे अमेरिका समर्थित कुर्द लड़ाकों को खदेड़ दिया है. इस मामले को लेकर आईआरजीसी का कहना है कि ईरान में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले अमेरिका समर्थित सभी इराकी कुर्द लड़ाकों को खदेड़ दिया गया है और उनके अभियान को निष्क्रिय कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें :- US-ईरान तनाव: दुबई में फंसी लारा दत्ता, बेटी संग काट रहीं मुश्किल वक्त, बोलीं- ये आसान वक्त नहीं

Latest News

भारत ने ईरान के युद्धपोत IRIS लावन को क्यों दी शरण, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई वजह

IRIS Lavan : विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने भारत के उस फैसले का बचाव किया है, जिसमें ईरान...

More Articles Like This

Exit mobile version