‘हार को न दें समझौते का रूप…’, ईरानी सेना ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Israel US Iran War: ईरान की सेना ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का जमकर मजाक उड़ाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ सार्थक और अच्छी बातचीत होने की संभावना है. साथ ही ये भी कहा था कि “ईरान के साथ 2 दिनों तक अच्छी बातचीत हुई और इसलिए अगले 5 दिनों के लिए हम ईरान पर कोई हमला नहीं करेंगे.” ऐसे में ईरानी सेना के एक प्रवक्ता ने अमेरिका द्वारा युद्धविराम समझौते की कोशिशों का मज़ाक उड़ाया और जोर देते हुए कहा कि अमेरिकी केवल अपने आप से ही बातचीत कर रहे हैं.

कर्नल इब्राहिम ज़ोल्फ़ाग़ारी ने ट्रंप का उड़ाया मजाक

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ईरानी सेना के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम ज़ोल्फ़ाग़ारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जमकर राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका का मखौल उड़ाया और ये भी कहा कि “जिस रणनीतिक शक्ति की आप बात करते थे, वह अब रणनीति असफलता में बदल चुकी है. इतना ही नही बल्कि ईरानी सेना ने ये भी कहा कि जो खुद को वैश्विक महाशक्ति बताता है, अगर वह इस उलझन से बाहर निकल सकता तो अब तक निकल चुका होता.

‘आपके खोखले वादों का दौर खत्म हो चुका’

इस मामले को लेकर ईरानी मिलिट्री का कहना है कि अपनी हार को समझौते का रूप न दें. क्‍योंकि आपके खोखले वादों का दौर अब खत्म हो चुका है. साथ ही ये भ कहा कि “क्या आपके आंतरिक विवाद इतने बढ़ गए हैं कि अब आप अपने आप से ही वार्ता कर रहे हैं?” बता दें कि ज़ोल्फ़ाग़ारी का यह बयान ट्रंप प्रशासन द्वारा पाकिस्तान के माध्यम से ईरान को भेजे गए 15 सूत्री युद्धविराम प्रस्ताव के कुछ ही देर बाद आया है. इसे लेकर उनका कहना है कि “हमारा पहला और आखिरी शब्द शुरू से एक ही रहा है और आगे भी वैसा ही रहेगा: हमारे जैसे लोग आपके जैसे लोगों से कभी समझौता नहीं करेंगे. न अब, न कभी.”

इसे भी पढ़ें :- रियाद से शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम, युवक की मिसाइल हमले में गई थी जान, प्रशासन से मुआवजे की मांग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version