मिसाइल हमले जारी रखा तो जल जाएगा तेहरान… जंग के बीच इजरायल ने दी चेतावनी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Warns Iran: ईरान और इजरायल के बीच जंग जारी है. दोनों ही देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे है. इस बीच इजरायल ने एक बार ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान ने मिसाइलें दागना जारी रखा तो तेहरान जल जाएगा. इजरायली सेना प्रमुख के साथ एक आकलन बैठक के बाद रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि हमारे नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

ईरान ने किया इजरायल पर हमला

इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमले किए हैं. इस बीच इजरायल के अधिकारियों ने बताया है कि इजरायल का मुख्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद रहेगा.

ईरान के 2 और वरिष्ठ जनरल की मौत

बता दें कि, ईरान ने इजरायली हमलों में अपने सशस्त्र बलों के दो और वरिष्‍ठ जनरलों के मारे जाने की पुष्टि की है. ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, हमलों में जान गंवाने वालों की पहचान सेना के जनरल स्टाफ के खुफिया उप प्रमुख जनरल गुलाम रजा मेहराबी और अभियान शाखा के उप प्रमुख जनरल मेहदी रब्बानी के तौर पर हुई है. हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि दोनों की मौत कहां पर हुई. इजरायल ने शुक्रवार को ईरान पर बम बरसाए थे, जिनमें सेना के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ और अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख सहित सशस्त्र बलों के कई शीर्ष अधिकारियों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें :- इंफाल: मणिपुर में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, मिली 300 से ज्यादा राइफल और बंदूकें

 

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This

Exit mobile version