इंफाल: मणिपुर में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, मिली 300 से ज्यादा राइफल और बंदूकें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इंफाल: मणिपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. घाटी के पांच जिलों के बाहरी इलाकों से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. बरामद हथियारों में सैकड़ों एसएलआर और इंसास राइफल सहित बड़ी संख्या में विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री शामिल है.

मणिपुर पुलिस के ADGP ने क्या कहा?

मणिपुर पुलिस के एडीजीपी लहरी दोरजी ल्हाटू ने कहा, ‘मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों द्वारा 13-14 जून की मध्य रात्रि में घाटी के पांच जिलों के बाहरी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया था. इस दौरान बड़ी संख्या में विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई.’

उन्होंने बताया, ‘151 एसएलआर राइफल, 65 इंसास राइफल, 73 अन्य प्रकार की राइफल, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी-5 गन और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है. बरामद की गई कुल बंदूकें और राइफलों की संख्या 328 है. ये खुफिया-आधारित ऑपरेशन मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए सामान्य स्थिति बहाल करने, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उनके निरंतर प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि है. ‘

मालूम हो कि मणिपुर में हिंसक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा मिलना एक बड़ी साजिश को भी उजागर करता था. इन हथियारों से न जाने कितनी तबाही मचती, जिसे सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई से नाकाम कर दिया. सुरक्षाबलों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और इस बड़े ऑपरेशन में कामयाबी पाई.

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version