हवाई हमले में मारा गया इस्लामिक जिहाद नेटवर्क का चीफ मुहम्मद अब्दुल्ला, इजरायल ने किया दावा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israeli Air Strikes: इजरायल रक्षा बलों का दावा है कि उन्‍होंने नूर शम्स में इस्लामिक जिहाद नेटवर्क के चीफ मुहम्मद अब्दुल्ला को मार गिराया है. आईडीएफ के मुताबिक, वेस्ट बैंक के तुलकरम क्षेत्र पर इजरायली हवाई हमले में अब्दुल्ला की मौत हो गई. साथ ही एक अन्‍य फिलिस्तीनी आतंकवादी भी मारा गया.

अब्दुल्ला पर कई हमलों का आरोप

इजरायल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तुलकरम में इस्लामिक जिहाद के नेटवर्क के प्रमुख मुहम्मद जब्बर की 29 अगस्त को इजरायल हमले में मौत के बाद अब्दुल्ला ने उसकी जगह ली थी. वहीं, अब्दुल्ला को हाल के महीनों में कई हमलों में शामिल होने के लिए आईडीएफ ने जिम्मेदार ठहराया था. उसका दावा था कि वह तुलकरम में उसके सैनिकों के खिलाफ विस्फोटक तैनात करने में लगा हुआ था.

हिजबुल्लाह का खात्मा चाहता है इजरायल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों के पास एम-16 राइफलें, जैकेट और वाहन पाए गए, जिसे इजरायली सुरक्षा बलों ने जब्त कर लिया. बता दें कि इस वक्‍त इजरायल जहां गाजा में हमास के खिलाफ जंग छेड़ा है वहीं, लेबनान में हिजबुल्लाह ठिकानों पर भी बमबारी कर रही है. इजरायल ने हाल ही में हमलें को और भी तेज कर दिया है. साथ ही उसका कहना है कि यह कार्रवाई लेबानानी संगठन हिजबुल्लाह के खात्मे के लिए की जा रही है.

इसे भी पढें:-खतरे में भारतीय सैनिकों की जान! इजरायल के इस कदम पर भारत ने जताई चिंता, चीन और इटली ने भी दी प्रतिक्रिया

Latest News

IND vs NZ 2nd T20I: 18 गेंदों में 46 रन, तिलक-नितीश का तूफान; हारी हुई बाजी जीतकर भारत ने रचा कमाल

IND vs NZ 2nd T20I: क्रिकेट में आखिरी गेंद तक मुकाबला पलट सकता है और भारत ने न्यूजीलैंड के...

More Articles Like This

Exit mobile version