Abu Dhabi: इजराइली राष्ट्रपति नेतन्याहू का आबूधाबी ‘गुप्त’ दौरा, UAE राष्ट्रपति से सीक्रेट मीटिंग पर हलचल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आबूधाबीः मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बड़ी हलचल सामने आई है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, रविवार को इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की.

हालांकि, दोनों ही देशों की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब इजराइल में 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले को लेकर फिर से गंभीर बहस छिड़ गई है.

हाल ही में इजराइली अखबार ‘हारेट्ज़’ ने रिपोर्ट दी थी कि हमास के हमले से लगभग 10 दिन पहले UAE के राष्ट्रपति ने खुद नेतन्याहू को एक बड़े ऑपरेशन की चेतावनी दी थी. जिसे बाद में सुरक्षा एजेंसियों तक नहीं पहुंचाया गया.

हालांकि, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज करते हुए अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है. आगामी चुनावों को देखते हुए विपक्ष इस मुद्दे पर सुरक्षा चूक का आरोप लगाकर नेतन्याहू को घेर रहा है.

UAE ने ‘हारेट्ज’ की रिपोर्ट पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है. उसने पहले कहा है कि 2020 में राजनयिक संबंध स्थापित करने के बाद से दोनों देशों के बीच “बातचीत के खुले और सीधे रास्ते” बने हुए हैं.

पहले भी हुईं नेतन्याहू-नाहयान की गुप्त मुलाकातें

यह पहली बार नहीं है, जब दोनों नेताओं की गुप्त मुलाकात की चर्चा हुई है. इस वर्ष की शुरुआत में UAE ने किसी भी मुलाकात से इनकार किया था, लेकिन मई में इजराइली पीएम के ऑफिस ने जानकारी दी थी कि नेतन्याहू ने खाड़ी देश का गुप्त दौरा किया था.

मुलाकात की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बाद में बताया कि दोनों नेताओं की मुलाकात 26 मार्च को ओमान की सीमा के पास अबू धाबी के नखलिस्तान शहर अल-ऐन में हुई थी.

वर्ष 2020 में ऐतिहासिक अब्राहम समझौते के तहत इजराइल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापनित करने वाला यूएई पहला अरब देश बना था. ईरान से बढ़ते तनाव और युद्ध के माहौल के बीच यूएई वाशिंगटन और यरूशेलम दोनों के साथ अपने सुरक्षा और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की कोशिश में लगा है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version