बाइडन के विदाई से पहले भारत का दौरा करेंगे अमेरिकी NSA जेक सुलिवन, क्यों अहम मानी जा रही ये यात्रा?

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jake Sullivan: निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के व्यापक स्पेक्ट्रम को लेकर बातचीत के लिए 6 जनवरी को नई दिल्‍ली का दौरा करेंगे. इस दौरान सुलिवन अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ अंतिम दौर की चर्चा करेंगे.

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी के मुताबिक, सुलिवन की बैठक में भारत के साथ अमेरिकी साझेदारी के दायरे से लेकर अंतरिक्ष, रक्षा और रणनीतिक प्रौद्योगिकी सहयोग से लेकर हिंद-प्रशांत और उससे परे साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं तक कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

माइकल वाल्‍ट्ज लेंगे सुलिवन की जगह

बता दें कि 20 जनवरी को डोनाल्‍ड ट्रंप राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने वाले है. ऐसे में कार्यालय को छोड़ने से पहले सुलिवन की यह अतिम भारत यात्रा है. जनवरी 2021 में नियुक्त किए गए 48 वर्षीय सुलिवन, सबसे कम उम्र के अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे. ऐसे में अब नई सरकार के दौरान माइकल वाल्‍ट्ज सुलिवन की जगह लेंगे.

बातचीत का कर रहें इंतजार

अमेरिकी प्रवक्‍ता किर्बी ने कहा कि सुलिवन की यात्रा को लेकर हम बहुत उत्‍साहित है और इस महत्‍वपूर्ण समय में इस भारत के साथ इस बातचीत का इंतजार कर रहे है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुलिवन की यह अंतिम यात्रा होगी. वहीं, एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि सुलिवन की यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना है.

इसे भी पढें:-72 घंटे, 94 एयर स्ट्राइक… गाजा पर कहर बन टूटा इजरायल, आखिर 184 लोगों की मौत का जिम्मेजदार कौन?

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This

Exit mobile version