जापान में गहराया भालुओं का संकट, 6 महीने में 100 से ज्यादा बार हमले, 12 की हुई मौत

Japan : वर्तमान में जापान के पहाड़ी प्रांत अकिता में भालुओं के आतंक से लोग खौफजदा हैं. यह आतंक इतना बढ़ गया है कि हालात बेकाबू हो चुके हैं और इसी वजह इनसे निपटने के लिए सरकार को सेना भेजनी पड़ी है. बता दें कि सुरक्षा को लेकर स्थानीय अधिकारियों के अनुरोध पर ये कदम उठाया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे पहले यह ऑपरेशन अकिता प्रांत के काज़ुनो शहर में शुरू हुआ, क्‍योंकि यहां कुछ हफ्तों से निवासियों को सलाह दी जा रही है कि वे आसपास के घने जंगलों में जाने से बचें और साथ ही अंधेरा होने के बाद घर पर रहें. उन्‍होंने ये भी सलाह दी कि अपने घरों के पास खाने की तलाश में आने वाले भालुओं को डराने के लिए घंटियां साथ रखें.

पर्यावरण मंत्रालय ने कहा

ऐसे में हालात को देखते हुए पर्यावरण मंत्रालय का कहना है कि पूरे जापान में अप्रैल से अब तक 100 से ज्यादा बार हमले हुए हैं, जिनमें से हमले के दौरान 12 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही इनमें से दो-तिहाई अकिता प्रांत और पास के इवाते प्रांत के थे. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उप प्रमुख कैबिनेट सचिव केई सातो ने कहा कि ‘कई इलाकों में भालू आबादी वाले इलाकों में घुस रहे हैं और इनके हमलों से जान माल का नुकसान हो रहा है.’

प्रांत के गवर्नर ने जापान की SDF से मांगी मदद

इस मामले को लेकर अकिता के अधिकारियों ने कहा कि अब हम भालुओं से निपटने के उपायों में बिल्कुल भी देरी नहीं कर सकते. क्‍योंकि यह और भी खतरनाक हो सकते हैं. जानकारी देते हुए बता दें कि इस साल भालू दिखने की घटनाएं छह गुना बढ़कर 8,000 से ज्यादा हो गई हैं, और ऐसे में हालात को काबू से बाहर देखते हुए प्रांत के गवर्नर ने जापान की सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज (SDF) से मदद मांगी थी.

भालुओं के हमले वाले इलाके में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

जापानी मीडिया के मुताबिक, लगभग 30,000 लोगों के शहर काजुनो में एक आर्मी ट्रक, कई जीपें और एक दर्जन से ज्यादा सैनिक इकट्ठा हुए, जिनमें से अपनी सुरक्षा के चलते कुछ ने बॉडी आर्मर (बुलेटप्रूफ जैकेट) पहना हुआ था. बता दें कि भालुओं को पकड़ने के लिए ये सैनिक इस्तेमाल होने वाले बॉक्स ट्रैप को लाने-ले जाने, लगाने और जांच करने में मदद करेंगे, लेकिन उन्हें मारने का काम प्रशिक्षित शिकारी करेंगे. ऐसे में उन्‍होंने बताया कि भालुओं की बढ़ती संख्या का कारण प्राकृतिक भोजन के स्रोतों में बदलाव और ग्रामीण इलाकों में आबादी कम होने से भालू और आम लोगों का सामना हो रहा है.

जापान में दिखे 20,792 बार भालू

रिपोर्ट का कहना है कि पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों को देखते हुए बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार तक जापान में 20,792 बार भालू देखे गए. आंकड़ों के मुताबिक, 2009 में इतने भालू रिकॉर्ड स्तर पर दिखे थे, इस दौरान कुछ ही महीनों में, भालुओं ने एक सुपरमार्केट के अंदर ग्राहकों पर हमला किया, इसके साथ ही एक हॉट स्प्रिंग रिजॉर्ट में नहाने की जगह साफ कर रहे एक कर्मचारी को घायल कर दिया.

इसे भी पढ़ें :- मोदी सरकार बड़ा फैसला, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान भेजे 2100 भारतीय, जानें शहबाज सरकार का रिएक्शन?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version