Japan: भूकंप के झटकों से हिली जापान की धरती, 13 लोगों की मौत, कई लापता, बचाव कार्य जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Japan Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से जापान की धरती हिल उठी. दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार, भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रॉयटर्स के अनुसार, भूकंप के तेज झटकों के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन फिर बाद में अलर्ट वापस ले लिया गया.

जापान में आए इस भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. भूकंप के कारण अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी हैं. वहीं कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने बताया

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने बुधवार की सुबह बताया कि दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुछ हिस्सों में आए जबरदस्त भूकंप के बाद 13 लोगों की मौत हो गई है और लापता लोगों के लिए बचाव कार्य जारी है.

पीएम तकाइची ने कहा कि रात भर बचाव कार्य चला. इस दौरान कई अन्य घायल लोगों को निकाला गया, लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता हैं. जापान में मंगलवार देर दोपहर दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोटो इलाके में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप से जापान में कई इमारतें ढह गईं और लोग उनके नीचे दब गए.

जापान में जहां भूकंप का केंद्र था, वहां कई इमारतें गिरी हुई दिखाई दीं. NHK के अनुसार, यात्सुशिरो में एक पुल का पैदल चलने वाला हिस्सा गिर गया. वहीं, इसी शहर में क्यूशू एक्सप्रेस-वे पर बने हाईवे ओवरपास को भी काफी क्षति पहुंची है.

प्रधानमंत्री ने लोगों से की अपील

पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री सनाए तकाईची ने भूकंप प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की. पीएम ने कहा, ‘वे इसी तरह की तीव्रता वाले एक और भूकंप की संभावना को देखते हुए सतर्क रहें.’

Latest News

AI से न्यूड फोटो बनाने पर बवाल, xAI ने बैन लगाने वाली सरकार पर ही ठोका मुकदमा

Elon Musk: किसी भी सिंपल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसे नकली न्यूड तस्वीर में...

More Articles Like This

Exit mobile version