जापान में भीषण सड़क हादसा: आपस में टकराए 50 से अधिक वाहन, बुजुर्ग महिला की मौत, 26 लहूलुहान

Must Read

Japan Accident: जापान में शुक्रवार देर रात बर्फीले मौसम में एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हो गए. गुन्मा प्रांत की राजमार्ग पुलिस ने शनिवार को बताया कि कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर मिनाकामी कस्बे में दो ट्रक की टक्कर होने के बाद कई वाहन आपस में टकरा गए. मिनाकामी तोक्यो से करीब 160 किलोमीटर (100 मील) उत्तर-पश्चिम में है.

77 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

पुलिस ने बताया कि हादसे में तोक्यो की 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और 26 घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई गई है. उसने बताया कि ट्रकों की टक्कर से एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा अवरुद्ध हो गया और पीछे से आ रहे वाहन बर्फीली सतह होने के कारण समय पर ब्रेक नहीं लगा सके. 50 से अधिक वाहन एक दूसरे से टकरा गए.

एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग

पुलिस के मुताबिक टक्कर के कारण एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लग गई और कुछ वाहन पूरी तरह जल गए. पुलिस के मुताबिक आग पर करीब सात घंटे बाद काबू पाया जा सका. टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हाईवे दोनों तरफ से पूरी तरह बंद

अब तक की सामने आई जानकारी के अनुसार इस हादसे की वजह से हालात इतने बिगड़ गए कि हाईवे दोनों तरफ से पूरी तरह बंद हो गया. इस दौरान एक्सप्रेसवे पर मीलों लंबा जाम लग गया. हादसे के बाद प्रशासन की ओर से इस रास्ते पर जाने से बचने और वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी गई. इस हादसे का दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भीषण टक्कर के बाद गाड़ियां आग का गोला बन गई. देखते ही देखते सभी गाड़ियां जलकर पूरी तरह खाक हो गई. इस हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें. भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, हाई इनकम और अधिक निर्यात के खुलेंगे अवसर

Latest News

हूती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति के महल और एयरपोर्ट पर किया हमला, एअर इंडिया ने स्थगित की सेवाएं

Aden Missile Attack: हूती लड़ाकों ने राजधानी अदन स्थित राष्ट्रपति के महल और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैलेस्टिक मिसाइलों...

More Articles Like This