भूकंप आते ही हवा में उड़ेंगे ये घर, जापानी कंपनी ने बनाया भूकंपरोधी हाउस; शेयर किया मॉडल इमेज

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

japan floating house: जापान में भूकंप आना आम बात है. ऐसे में जापान ने एक ऐसा घर बनाने का दावा किया है, जो भूकंप आते ही जमीन से ऊपर हवा में उठ जाएगा. जापान के मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने X हैंडल से इस घर की तस्वीर साझा की है. दरअसल, कंपनी ‘एयर दानशिन सिस्टम्स इंक’ ने तबाही से बचने के लिए ये मॉडल तैयार किया है. यह तकनीक भूकंप आते ही आपके पूरे घर को जमीन से ऊपर हवा में उठा देती है, जिससे नीचे मची तबाही का असर घर पर न पड़े.

कैसे काम करती है ये तकनीक

बता दें कि इस भूकंपरोधी घर के पीछे का विज्ञान काफी सीधा और सरल है. दरअसल इस घर के नीचे एक खास एयर चैंबर (हवा का बेस) बनाया जाता है, जो सामान्य दिनों में शांत रहता है, लेकिन जैसे ही जमीन के नीचे हलचल होती है, घर में लगे सेंसर्स तुरंत इसे सेंस कर लेते हैं, जिसके मात्र 0.5 से 1 सेकंड के भीतर एयर कंप्रेसर चालू होता है और घर के नीचे हवा का एक मजबूत कुशन बन जाता है. यह हवा पूरे मकान को जमीन से करीब तीन सेंटीमीटर ऊपर उठा देती है. जब तक भूकंप के झटके चलते हैं, घर हवा में तैरता रहता है और झटका खत्म होते ही घर वापस धीरे से अपनी जगह पर आ जाता है.

कम खर्च में तैयार हो सकते हैं ऐसे घर

इस अनोखी तकनीक के आविष्कारक शोइची साकामोटो हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि यह तकनीक पारंपरिक भूकंप-रोधी सिस्टम की तुलना में सिर्फ एक-तिहाई खर्च में तैयार हो जाती है. यानी सुरक्षा के साथ जेब पर बोझ भी कम होता है. वहीं, इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये सिस्टम बिजली कटने पर भी काम करता रहे, इसके लिए इसमें पावरफुल बैटरी बैकअप दिया गया है.

Latest News

क्या ज्यादा Fat Loss से मिलता है बेहतर हेल्थ? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

fat loss: आज के दौर में फिटनेस और वजन कम करने को लेकर लोगों का फोकस अक्सर शरीर की...

More Articles Like This

Exit mobile version