जापान में बाढ़ और भूस्खलन का कहर, कई लापता, मौसम विभाग ने दी उच्चतम स्तर की चेतावनी

Must Read

Japan Flood : पिछले काफी दिनों से जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं. बता दें कि इस हादसे में कई लोग लापता हो गए और कई घायल भी हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बारिश ने ‘बॉन’ बौद्ध अवकाश सप्ताह के दौरान यात्रा को भी प्रभावित किया है.

कागोशिमा प्रांत में एक व्यक्ति लापता

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण कागोशिमा प्रांत में एक व्यक्ति लापता है. इसके साथ ही चार लोग बुरी तरह से घायल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बनी कम दबाव की प्रणाली की वजह से क्यूशू के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश हुई है. इस मामले को लेकर जापान के मौसम विभाग ने भी तड़के कुमामोतो में उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की और आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कुमामोतो और अन्य छह प्रांतों में हजारों लोगों को निकालने की सलाह दी. ऐसे में बचावकर्मी क्षेत्र में कई लोगों की तलाश कर रहे हैं.

स्थानीय रेल सेवाएं की गई निलंबित

जानकारी के मुताबिक, कुमामोतो में तीन लोगों का परिवार भूस्खलन की चपेट में आ गया और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के दो सदस्यों को जीवित निकाल लिया गया, जबकि तीसरे की खोज की जा रही है. बता दें कि भारी बारिश के कारण क्यूशू में कागोशिमा से हकाता को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन सेवाएं और स्थानीय रेल सेवाएं सोमवार सुबह निलंबित कर दी गईं. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमामोटो में करीब 6,000 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है.

 इसे भी पढ़ें :- अंतरिक्ष में ISRO का सबसे बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा 6500 किलो का अमेरिकी सैटेलाइट, मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

Latest News

Bank Holiday 2026: महानवमी से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: आज सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले...

More Articles Like This