जापानी फुटबॉल टीम को लगा बड़ा झटका, फीफा विश्व कप से पहले दो दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

Tokyo: फीफा विश्व कप की शुरुआत से ठीक तीन दिन पहले जापानी फुटबॉल टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है. जापानी टीम के स्टार मिडफील्डर और कप्तान वतारू एंडो पैर की गंभीर चोट के कारण आगामी विश्व कप टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. इस निराशाजनक खबर के तुरंत बाद मशहूर फुटबॉल क्लब ‘लिवरपूल’ की तरफ से खेलने वाले 33 वर्षीय एंडो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अपने संन्यास का भी ऐलान कर दिया है.

टूर्नामेंट से हटने का फैसला सुनाया

जापान को विश्व कप के ग्रुप एफ में अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है लेकिन इससे तीन दिन पहले वीरवार को 33 वर्षीय एंडो ने अपने एक्स अकाउंट पर जापानी भाषा में टूर्नामेंट से हटने का अपना फैसला सुनाया. जापान की टीम टेनेसी के नैशविले में अभ्यास कर रही है. फरवरी में अपने बाएं पैर की सर्जरी कराने वाले एंडो ने कहा कि चोट लगने के बाद से अब तक मैंने अपनी तरफ से हर संभव कोशिश की है और मुझे कोई पछतावा नहीं है.

आइसलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में वापसी

मैं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से भी संन्यास ले रहा हूं. एंडो ने 31 मई को तोक्यो में आइसलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में वापसी की थी, लेकिन वह हाफटाइम के बाद मैदान पर वापस नहीं लौटे थे. जापान की टीम के निदेशक मसाकुनी यामामोटो ने बताया कि डिफेंडर को इटाकुरा को नया कप्तान बनाया गया है जबकि फॉरवर्ड शुटो माचिनो को एंडो की जगह टीम में शामिल किया गया है.

कई महत्वपूर्ण जीतों में योगदान

एंडो ने जापान के लिए 73 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और कई महत्वपूर्ण जीतों में योगदान दिया. उनके अनुभव और नेतृत्व ने टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की. अब जापान की नजर नए कप्तान के नेतृत्व में विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी.

इसे भी पढ़ें. भारतीय पिस्टल शूटर्स जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन, राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी ने जताया दुख

Latest News

Beijing Plane Crash: बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, हादसे के बाद पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को एक हल्का विमान CITIC Tower से टकरा गया. हादसे के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version