जापान ने रूस पर लगाए अतिरिक्त प्रतिबंध, निर्यात समेत कई संपत्तियां जब्त

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Japan: जापान ने यूक्रेन के समर्थन में रूस के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. शुक्रवार को जापान ने रूस पर कई अतिरिक्त प्रतिबंध लगा दिए हैं. जापान का यह अतिरिक्‍त प्रतिबंध 23 जनवरी से लागू होगा. इनमें दर्जनों व्यक्तियों और ग्रुप की संपत्तियों को जब्त करना और कई चीजों की एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाना शामिल है.

रूस पर अतिरिक्‍त प्रतिबंध

इसकी जानकारी देते हुए जापान की मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने कहा कि शुक्रवार को कैबिनेट में रूस पर अतिरिक्त बैन लगाने की मंजूरी दी गई है. योशिमासा हयाशी ने कहा कि जापान के रूस पर लगाए गए यह प्रतिबंध दिखाते हैं कि जापान यूक्रेन के साथ खड़ा है. इसके साथ ही यह जापान के ग्रुप ऑफ सेवन के साथ मिलकर रूस के यूक्रेन पर हमला को रोकने की प्रतिबद्धता दिखाता है.

जापान ने क्यों लगाए प्रतिबंध?

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि जापान ने रूस पर बैन लगाए हो. इससे पहले भी जापान ने रूस पर कई तरह के बैन लगाए हैं. हालांकि, हाल ही में जापान ने यह कदम तब उठाया है जब दिसंबर में पीएम शिगेरू इशिबा ने ऑनलाइन जी7 शिखर सम्मेलन में देश की नीति की पुष्टि की है.

हयाशी ने कहा, यह कदम जापान की ओर से वैश्विक शांति हासिल करने की एक कोशिश है. साथ ही यूक्रेन पर हो रहे रूसी हमले के वजह से देश में हो रही परेशानियों को हल करने के लिए यह एक कदम है.

रूस पर क्या प्रतिबंध लगाए गए?

जापानी विदेश, व्यापार और वित्त मंत्रालयों के एक संयुक्त बयान के अनुसार, 11 व्यक्तियों, 29 संगठनों और रूस के तीन बैंकों के साथ ही एक उत्तर कोरियाई और एक जॉर्जियाई बैंक को फ्रीज लिस्‍ट में जोड़ा गया है. इन्‍होंने कथित तौर पर रूस को प्रतिबंधों से बचने में सहायता की थी. कैबिनेट ने टेक्नोलॉजी और मशीनरी मेकर समेत 22 रूसी सैन्य-संबंधित संगठनों पर निर्यात प्रतिबंध लगाने को मंजूरी दे दी है. इसी के साथ 335 चीजों की एक लिस्ट तैयार की गई है जिसे रूस एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें :- भारत की अर्थव्यवस्था 2025 में 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी आगे, उपभोग, निवेश और निर्यात से वृद्धि का अनुमान: यूएन रिपोर्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version