जापान के इस शहर में सिर्फ 2 घंटे ही देख पाएंगे मोबाइल, जानें क्यों जारी हुए ये आदेश!

Tokyo: जापान में स्मार्टफोन, पर्सनल कंप्यूटर और टैबलेट के अत्यधिक उपयोग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं. टोयोआके शहर में एक नियम के तहत सभी लोगों को रोजाना अधिकतम दो घंटे ही स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. जापान के आइची प्रान्त की टोयोआके नगर पालिका ने एक अध्यादेश जारी किया है, जिसमें सभी निवासियों से स्मार्टफोन के उपयोग को सीमित करने की सलाह दी है.

छात्रों, ऑफिस वर्कर्स या घरेलू काम कर रहे लोगों पर नहीं होगा लागू

इसे असेंबली के पूर्ण सत्र में बहुमत से पारित किया गया. 1 अक्टूबर से प्रभावी यह स्थानीय कानून मार्गदर्शन के रूप में कार्य करेगा. हालांकि, ये छात्रों, ऑफिस वर्कर्स या घरेलू काम कर रहे लोगों पर लागू नहीं होगा. साथ ही इस अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के लिए कोई दंड का प्रावधान भी नहीं है. टोयोके के मेयर मासाफुमी कोउकी ने कहा कि ‘यह अध्यादेश शहर के निवासियों के स्वास्थ्य संबंधी उपायों का केवल एक हिस्सा है. इसका मकसद लोगों को यह बताना है कि स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग उनकी नींद में भी खलल डाल रहा है.’

परिवारों के बीच आपसी संवाद को बढ़ाने के लिए अध्यादेश

उन्होंने कहा कि ‘हम स्मार्टफोन को अस्वीकार नहीं कर रहे हैं. यह अध्यादेश परिवारों के बीच आपसी संवाद को बढ़ाने के लिए भी बनाया गया है. प्राथमिक विद्यालय के छात्रों और छोटे बच्चों के लिए रात 9 बजे के बाद और जूनियर हाई स्कूल के छात्रों और 18 वर्ष से कम उम्र के अन्य बच्चों के लिए रात 10 बजे के बाद स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स के इस्तेमाल से परहेज करने की अपील की गई है.’

नगर पालिका असेंबली ने एक पूरक प्रस्ताव भी किया पारित

कुछ लोगों ने तर्क दिया है कि नगर पालिका को पारिवारिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए, जबकि अन्य ने इस कदम को परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा के अवसर के रूप में लिया है. नगर पालिका असेंबली ने एक पूरक प्रस्ताव भी पारित किया है, जिसमें शहर से नियमित आधार पर इसके प्रभावों और निवासियों की राय की जांच करने के बाद आवश्यकता पड़ने पर अध्यादेश की समीक्षा करने का आह्वान किया गया है.

इसे भी पढ़ें. अक्षय कुमार को ‘महर्षि वाल्मीकि’ के रोल में देख फैंस हैरान, अब सुपरस्टार ने बताई असली वजह!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version