जापान में भालू के हमले से हुई थी पर्वतारोही की दर्दनाक मौत, GPS watch ने खोला राज

Tokyo: जापान में भालू के हमले से पर्वतारोही की मौत हुई थी. होक्काइडो इलाके में हाल ही में हुए इस घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है. घटनास्थल से बरामद पर्वतारोही की घड़ी (GPS वॉच) ने उसके अंतिम पलों की कहानी बयां की है. वॉच सैटेलाइट के जरिए उसकी रूट और दिल की धड़कन को रिकॉर्ड करती थी. जापान टुडे के अनुसार देश में इस वर्ष भालू हमलों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.

अब तक 13 लोग हो चुके हैं मौत के शिकार

सिर्फ होक्काइडो में ही अब तक 13 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं. यह मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है, जहां भालुओं के रहने वाले क्षेत्र और इंसानी गतिविधियों का टकराव बढ़ गया है. जापान के पुराने अखबार असाही शिंबुम ने उन पलों का मार्मिक चित्रण किया. पर्वतारोही पर भालू ने 14 अगस्त को हमला कर मार दिया था.

अचानक ट्रेल छोड़कर जंगल की ओर नीचे उतरने लगा

डेटा से पता चला कि सुबह लगभग 11 बजे वह ट्रेल पर था और अचानक ट्रेल छोड़कर जंगल की ओर नीचे उतरने लगा. कुछ झाड़ियों के बीच उसके कदम चक्कर काटते दिखे जो स्पष्ट रूप से डर और संघर्ष की स्थिति को दर्शाते हैं. वॉच ने यह भी रिकॉर्ड किया कि उसकी दिल की धड़कन वहीं रुक गई. यानी वही स्थान उसकी मौत का साक्षी बना. कुछ घंटों बाद वॉच ने फिर मूवमेंट रिकॉर्ड किया. कुछ सौ मीटर तक.

मृत व्यक्ति का शरीर वहीं से हटा ले गया

जिससे यह संकेत मिलता है कि भालू लौट आया और मृत व्यक्ति का शरीर वहीं से हटा ले गया. 15 अगस्त को स्थानीय अधिकारियों ने देखा कि एक भूरा भालू अपने दो शावकों के साथ मृत व्यक्ति को अपने मुंह में दबाए ले जा रहा था. बाद में उन तीनों को मार दिया गया. जापानी अखबार के मुताबिक उस शख्स के माता पिता को जब शव सौंपा गया तो अनुरोध किया गया कि केवल उसका चेहरा देखें क्योंकि शरीर के बाकी हिस्सों पर जख्म बहुत गहरे थे.

इसे भी पढ़ें. संसद आतंकी हमले की 24वीं बरसी, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version