दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति टोक्यो पहुंचे, जापानी PM से सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

Must Read

Tokyo: जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ शिखर वार्ता में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग शनिवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे हैं. टोक्यो के साथ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी. ली की वाशिंगटन यात्रा से पहले यहां पहुंचे हैं. उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण शिखर वार्ता भी होनी है.

ली और इशिबा की यह दूसरी व्यक्तिगत मुलाकात है

किसी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के लिए वाशिंगटन को पहली विदेश यात्रा के रूप में चुनना असामान्य है, क्योंकि अब तक के इतिहास में वे आमतौर पर अपने प्रमुख रक्षा सहयोगी अमेरिका को प्राथमिकता देते हैं. ली और इशिबा की यह दूसरी व्यक्तिगत मुलाकात है. इससे पहले दोनों की कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन (जून) के दौरान मुलाकात हुई थी. ली ने जापान के साथ सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने की इच्छा जताई है.

इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना के हो रहे हैं 60 वर्ष भी पूरे

ली ने अपनी टोक्यो यात्रा को भविष्य से संबंधित नींव मजबूत करने का अवसर बताया. इस साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं. ली जे म्युंग ने कहा कि कोरिया- जापान संबंधों में एक साथ टकराव, सहयोग और आपसी सहिष्णुता के पहलू शामिल हैं. अधिक से अधिक पारस्परिक लाभकारी तत्वों की पहचान की जाए इस पर बात होगी. कुछ नकारात्मक पहलुओं के कारण लाभकारी तत्वों को छोड़ने की आवश्यकता नहीं है.

ली जापानी सांसदों से मुलाकात के बाद रवाना होंगे वाशिंगटन

रविवार को ली जापानी सांसदों से मुलाकात करेंगे और इसके बाद वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे. जहां वे सोमवार को ट्रंप से वार्ता करेंगे. जून में पदभार ग्रहण करने वाले ली दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए व्यापार समझौते के बाद ट्रंप के साथ पहली शिखर वार्ता करेंगे. इस समझौते में दक्षिण कोरियाई सामानों पर प्रस्तावित 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 15 प्रतिशत करने पर सहमति बनी है. जिसके बदले में बड़े निवेश और बाजार खोलने का वादा किया गया है.

इसे भी पढें. अपने निधन की अफवाहों पर बोलें अभिनेता रजा मुराद- ‘मैं अभी जीवित हूं’..दर्ज कराया मुकदमा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This