जवागल श्रीनाथ की सादगी ने जीता फैंस का दिल, मेट्रो में आम मुसाफिर की तरह सफर करते दिखे पूर्व भारतीय क्रिकेटर

Must Read

New Delhi: 1990 के दशक में अपनी धारदार और स्विंग गेंदबाजी से धूम मचाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ आज भी अपनी सादगी के लिए चर्चा में रहते हैं. मेट्रो में उनके सफर करने को लेकर सामने आए तस्वीरों के बीच उनके सादगी पर चर्चा होने लगी है. दरअसल, सोशल मीडिया पर श्रीनाथ की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें श्रीनाथ मेट्रो में बिल्कुल एक साधारण मुसाफिर की तरह सफर करते हुए दिख रहे हैं.

सादगी देखकर फैंस भी गदगद

श्रीनाथ की सादगी को देखकर फैंस भी गदगद हो गए. कई लोगों को तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि भारत का इतना बड़ा क्रिकेटर मेट्रो में आम लोगों के बीच सफर कर रहा है. जवागल श्रीनाथ की गिनती भारत के दिग्गज तेज गेंदबाजों में होती है. फिलहाल श्रीनाथ आईसीस रेफरी के तौर पर काम करते हैं. ऐसा नहीं है कि श्रीनाथ के पास दौलत की कमी है, जिससे वह महंगी कार नहीं खरीद सकते लेकिन उन्हें शुरू से ही चमक-धमक से दूर रहना पसंद रहा है.

भारत में क्रिकेटर आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं

यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों की सूची में शुमार श्रीनाथ आम लोगों की तरह मेट्रो में सफर करते हुए देखे गए. मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ी अपने स्टारडम को दिखाने के लिए लाखों-करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों में घूमते हैं. वे कहीं पहुंचते हैं तो उनके साथ वीआईपी ट्रीटमेंट होता है, क्योंकि भारत में क्रिकेटर आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं.

श्रीनाथ का करियर बहुत ही शानदार रहा

भारतीय टीम के लिए जवागल श्रीनाथ का करियर बहुत ही शानदार रहा. वह टीम इंडिया के लिए 67 टेस्ट और 229 मैचों में मैदान पर उतरे. टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो श्रीनाथ ने 236 विकेट अपने नाम किए. इस फॉर्मेट में उन्होंने 10 बार फाइव विकेट हॉल किया. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 315 विकेट झटके. वनडे में श्रीनाथ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर 5 विकेट लेने का है. वनडे में श्रीनाथ 3 बार फाइनल विकेट हॉल किया.

इसे भी पढ़ें. ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान तेजी से बढ़ रहा, ‘मन की बात’ में बोले PM Modi

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This