नेपाल में बाढ़ से तबाहीः भोटेकोशी नदी में फिर बढ़ रहा पानी, प्रलय का अलर्ट! अब तक 734 की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Floods: बीते बुधवार को नेपाल में हुए जलप्रलय के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. चारों तरफ जबाही का मंजर नजर आ रहा है. मध्य नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है, जबकि 2,400 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, नेपाल के मौसम विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फिर से बारिश और गरज के साथ आंधी आने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. इससे बचाव अभियान के साथ-साथ प्रभावित इलाकों में रह रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. रविवार को भी प्रभावित आठों जिलों में शवों की तलाश और बचाव अभियान जारी है.

nepal mhamari (2)

बाढ़ का बहाव बढ़ा, सतर्क रहेने की अपील

नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) ने एक्स पर जानकारी दी कि रसुवे के भोटेकोशी नदी में बाढ़ का बहाव थोड़ा और बढ़ जाने की सूचना मिली है, इसलिए रसुवा, नुवाकोट, धादिङ, चितवन समेत प्रभावित क्षेत्रों में खोज, बचाव और राहत में लगे लोगों, तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वालों और अन्य संबंधित सभी से सतर्क रहने की अपील है.

आठ जिलों में तलाश और बचाव अभियान

बाढ़ प्रभावित सभी आठ जिलों से अब तक 734 शव बरामद किए जा चुके हैं. बचाव दल युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के नेतृत्व में टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित निकालने और लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं.

मालूम हो कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद बर्फ और चट्टानों का मलबा नीचे की ओर आया. इसके साथ भारी मात्रा में पानी, कीचड़ और मलबा बहता हुआ मध्य नेपाल के कई इलाकों में पहुंचा. इस तेज बहाव ने शहरों और गांवों को तबाह कर दिया. महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और कई जलविद्युत परियोजनाएं भी बह गईं.

अब तक करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

बचाव अभियान के दौरान अब तक करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें 163 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. प्रभावित इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने की वजह से राहत और बचाव कार्यों में चुनौती बनी हुई है.

नेपाल में 108 भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू

भारत के विदेश मंत्रालय ने 29 अगस्त 2026 की रात 10:30 बजे तक नेपाल में प्रभावित भारतीय नागरिकों की स्थिति की जानकारी साझा की है. मंत्रालय के अनुसार, 108 भारतीय नागरिकों को नेपाल में सुरक्षित बचाया गया है, जबकि 50 भारतीय नागरिकों से दोबारा संपर्क स्थापित हो चुका है.

अभी भी लापता हैं 275 भारतीय नागरिक 

चीन से 598 भारतीय नागरिक सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं. यह जानकारी स्थानीय प्रशासन के हवाले से दी गई है. वहीं, करीब 900 भारतीय नागरिक अभी चीन से रवाना नहीं हुए हैं. विदेश मंत्रालय ने बताया कि ये सभी सुरक्षित हैं और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ सीधे या उनके माध्यम से इनसे संपर्क में है.मंत्रालय के मुताबिक, 275 भारतीय नागरिक अभी लापता हैं, जबकि 128 भारतीय मूल के लोग भी लापता बताए जा रहे हैं.

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This