Jeffrey Epstein Files : एक बार फिर जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए सार्वजनिक दस्तावेजों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी फैला दी है. बता दें कि इन फाइलों में कई ऐसी हाई-प्रोफाइल हस्तियों के नाम और तस्वीरें सामने आई हैं, जो आज से पहले कभी सार्वजनिक नहीं हुई थीं. प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें पॉप आइकन माइकल जैक्सन, मशहूर रॉक सिंगर मिक जैगर और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग ने Epstein Files Transparency Act के तहत हजारों पन्नों के दस्तावेज जारी किए हैं. कुठ ही समय पहले यह कानून अमेरिकी कांग्रेस से पारित हुआ था और इस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हस्ताक्षर किए थे. बता दें कि इन फाइलों का उद्देश्य एपस्टीन नेटवर्क से जुड़े सामाजिक और व्यावसायिक संबंधों में पारदर्शिता लाना बताया गया है.
सामाजिक तौर पर माइकल जैक्सन का नाम दर्ज
इसके साथ ही दस्तावेजों में माइकल जैक्सन का नाम एपस्टीन की संपर्क सूचियों और सामाजिक रिकॉर्ड में दर्ज पाया गया है. ऐसे में अदालत से जुड़े कागजातों के मुताबिक जैक्सन कम से कम एक बार फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित एपस्टीन के निवास पर गए थे. फिलहाल अभी तक ऐसा कोई सबूत सामने नही आया है जिससे यह साबित हो कि माइकल जैक्सन का एपस्टीन के अपराधों से कोई संबंध था. बता दें कि उनका नाम केवल सामाजिक जान-पहचान के तौर पर दर्ज है.
मिक जैगर की मौजूदगी पर भी सवाल
बता दें कि रोलिंग स्टोन्स के लीड सिंगर मिक जैगर का नाम भी एपस्टीन फाइल्स में दर्ज किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जैगर उन कई मशहूर हस्तियों में शामिल हैं, जिनका एपस्टीन से सामाजिक संपर्क रहा. हालांकि उपलब्ध दस्तावेजों अभी कोई ठोस सबूत नही है. जो उन्हें किसी गैरकानूनी गतिविधि से जोड़ता हो.
मामले को लेकर क्लिंटन ने किया स्पष्ट
जानकारी के मुताबिक, नई फाइलों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की कुछ तस्वीरें सामने आए हैं. बता दें कि इन तस्वीरों में क्लिंटन को एपस्टीन और उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में देखा जा सकता है. इनमें पूल के पास मौजूदगी और सार्वजनिक आयोजनों की झलक शामिल है. इस मामले को लेकर क्लिंटन पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें एपस्टीन के आपराधिक कृत्यों की कोई जानकारी नहीं थी और उनके खिलाफ कोई कानूनी आरोप नहीं लगाए गए हैं.
इन फाइलों में कई बड़े नाम आए सामने
बता दें कि ऐसा पहली बार नही हुआ है जब एपस्टीन से जुड़े बड़े नाम सार्वजनिक हुए हों. इससे पहले भी एपस्टीन की संपत्ति से बरामद तस्वीरों और दस्तावेजों में बिल गेट्स, सर्गेई ब्रिन, वुडी एलन, नोआम चोम्स्की और ट्रम्प के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन जैसे प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आ चुके हैं. एक बार फिर इन फाइलों ने यह बहस तेज कर दी है कि सामाजिक संपर्क और अपराध में शामिल होने के बीच फर्क को कैसे देखा जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें :-‘टैरिफ मेरा पांचवां पसंदीदा शब्द…’, अमेरिका में टैक्स को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान

