जिमी किमेल फिर से करेंगे वापसी, चार्ली की हत्या पर टिप्पणी के बाद शो पर लगा दी गई थी रोक!

Washington: चार्ली कर्क की हत्या पर टिप्पणी करने वाले अमेरिकी टेलीविजन होस्ट और कॉमेडियन जिमी किमेल की वापसी होने जा रही है. वह फिर लेट नाइट शो की ABC नेटवर्क पर नजर आएंगे. 24 दिसंबर की रात से किमेल का शो दोबारा लाइव होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क की हत्या पर किमेल की टिप्पणी के बाद से उनके शो पर रोक लगा दी गई थी. लेकिन इस सस्पेंशन के एक हफ्ते बाद ही उनकी वापसी होने जा रही है.

अभिव्यक्ति की आजादी पर छिड़ गई थी नई बहस

इस घटना के बाद से अमेरिका में अभिव्यक्ति की आजादी पर नई बहस छिड़ गई थी. ट्रंप के करीबी दोस्त और कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की 10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी कैंपस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. किमेल ने 16 सितंबर को अपने शो जिमे किमेल लाइव में कर्क की हत्या पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि ‘इस हत्या के पीछे MAGA गैंग भी हो सकता है और इस हत्या को राजनीतिक फायदे के लिए अंजाम दिया गया.’

नेटवर्क के लाइसेंस पर एक्शन दी थी धमकी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) के चेयरमैन ब्रेंडन कैर ने ABC को धमकी दी थी कि ‘अगर किमेल पर कार्रवाई नहीं की गई तो नेटवर्क के लाइसेंस पर एक्शन लिया जाएगा.’ कैर ने इसे बिजनेस डिसीजन बताया था. इसके बाद ABC ने दबाव में आकर किमेल के शो को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया था. जिमी किमेल के शो पर सस्पेंश के बाद से डिज्नी के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई थी. कंपनी की मार्केट वैल्यू में लगभग 4 अरब डॉलर की गिरावट आई.

अभी तक किमेल के शो की वापसी की स्पष्ट नहीं है शर्तें

एडवरटाइजर्स और यूनियंस ने बॉयकॉट की धमकी दी थी. इसके बाद से डिज्नी और किमेल के बीच बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया. हालांकि, अभी तक किमेल के शो की वापसी की शर्तें स्पष्ट नहीं है. किमेल का कॉन्ट्रैक्ट मई 2026 में खत्म हो रहा है और वे रिटायरमेंट पर विचार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. Italy: इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, कई शहरों में आगजनी और तोड़फोड़, जानें इसकी वजह

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version