बड़ी खबर: वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम

IND vs PAK: पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान से खेल संबधं भी प्रभावित हुए हैं. इसी बीच खबर मिली है कि पाकिस्तान नवंबर और दिसंबर में भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से हट गया है. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है.

पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम टूर्नामेंट में होगी शामिल

FIH ने कहा कि पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में शामिल होगी, इसकी घोषणा जल्द की जाएगी. जूनियर हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा. FIH के मुताबिक हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने FIH को सूचित कर दिया है कि आगामी हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 के लिए शुरू में क्वालिफाई करने वाली उसकी टीम अंततः इसमें भाग नहीं लेगी. पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम इस टूर्नामेंट का हिस्सा होगी, इसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी.

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी तनावपूर्ण

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से रिश्ते काफी तनावपूर्ण चल रहे हैं. इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये सैन्य कार्रवाई की थी. भारत ने भी स्पष्ट किया था कि किसी भी खेल के लिए उनकी टीमें पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. पाकिस्तान ने अगस्त में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट से भी नाम वापस लिया था. उस समय उनका स्थान बांग्लादेश ने लिया था. उस फैसले के चलते पाकिस्तान अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया.

दोनों टीमों ने मैच से पहले किया था हाई-फाइव

पाकिस्तान जूनियर टीम ने हाल ही में सुल्तान ऑफ जोहोर कप (मलेशिया) में भारत के खिलाफ खेला था, जो 3-3 ड्रा रहा. दोनों टीमों ने मैच से पहले हाई-फाइव किया था. जूनियर टीम पिछले एक साल से वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही थी और तीन इंटरनेशनल सीरीज खेल चुकी थी, लेकिन अब वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी.

इसे भी पढ़ें. ऑल इज नॉट वेल इन यूएन; भारतीय विदेश मंत्री ने यूएन सदस्यों पर लगाया आतंकी समूहों को बचाने का आरोप

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version