US-Canada: ‘टैक्स लगा तो मिलेगा करारा जवाब’, ट्रंप से भिड़ने के लिए तैयार जस्टिन ट्रूडो

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Justin Trudeau: अमेरिका के राष्‍ट्रपति द्वारा लगातार टैरिफ बढ़ाने की धमकी पर कनाड़ा के प्रधानमंत्री जस्टिन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्‍होंने कहा है कि यदि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी के अनुसार 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला करता है तो उनके देश की प्रतिक्रिया जबरदस्त लेकिन उचित होगी.

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कोई भी सीमा के दोनों ओर कनाडाई वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ देखना नहीं चाहता है. मैं आज हमारी कनाडा-यू.एस. परिषद से मिला. हम इन टैरिफों को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन यदि इस मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका आगे बढ़ता है, तो कनाडा एक सशक्त और तत्काल प्रतिक्रिया के साथ तैयार है.

अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी होगा नुकसान

कनाडा-अमेरिका संबंधों पर अपनी सलाहकार परिषद के साथ बैठक से पहले जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि यदि ट्रंप कनाडा के खिलाफ कोई टैरिफ लागू करने का विकल्प चुनते हैं, तो हम एक उद्देश्यपूर्ण, सशक्त लेकिन उचित, तत्काल प्रतिक्रिया के साथ तैयार हैं. ट्रूडो का कहना यदि अमेरिका टैरिफ लगाता है तो य‍ह कनाड़ा के साथ-साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाएगा और दोनों देशों के सामूहिक सुरक्षा को कमजोर करेगा.

अमेरिका के आगे नहीं झुकेगा कनाड़ा

ट्रूडो ने कहा कि कनाडा अपना पक्ष रखता रहेगा कि देश के साथ व्यापार संयुक्त राज्य अमेरिका की दीर्घकालिक समृद्धि और सुरक्षा के लिए अच्छा है. इसके साथ ही उन्‍होंने कनाड़ा के इस्पात और एल्यूमीनियम, महत्वपूर्ण खनिजों और स्वच्छ ऊर्जा के साथ-साथ इसके “स्थिर लोकतांत्रिक संस्थानों को भी साझा किया.

कनाड़ाई प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि कनाडा के खिलाफ टैरिफ लागू किया जाता है, तो हम जवाब देंगे. हम तब तक नहीं झुकेंगे जब तक टैरिफ हटा नहीं दिए जाते और निश्चित रूप से, सब कुछ मेज पर नहीं हो जाता.

व्हाइट हाउस ने कहा…

बता दें कि व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्‍ट्रपति भवन) ने कहा कि कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत तथा चीन से आयात होने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) शनिवार यानी 1 फरवरी से लागू होंगे.  लेकिन इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है कि क्या इन उपायों में कोई छूट होगी क्योंकि इन टैरिफ के परिणामस्वरूप अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए सामान काफी महंगे हो सकते हैं.

इसे भी पढें:-Budget 2025: अमित शाह ने निर्मला सीतारमण और PM मोदी को दी बधाई, पढ़े किसने क्या कहा?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version