असम में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ी महिला गिरफ्तार, खातों में विदेशी धन के भी मिले सबूत

Must Read

New Delhi: पाकिस्तानी लिंक और विदेशी फंड से जुडे महिला आरोपी ज्योतिका कालिता को असम की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जांचकर्ताओं को कथित तौर पर उसके नाम से जुड़े कई बैंक खातों में विदेशी धन के बड़े पैमाने पर लेन-देन के सबूत भी मिले हैं. पुलिस के मुताबिक विदेशी स्रोतों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने संदिग्ध विदेशी वित्तीय लेनदेन के आधार पर उसे पकडा है.

एक पाकिस्तानी नागरिक से हुई थी शादी

ज्योतिका की शादी दुबई में एक पाकिस्तानी नागरिक से हुई थी. ज्योतिका कलिता को 5 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. प्रारंभिक जांच के अनुसारए ज्योतिका ने दुबई में काम करते हुए गुपचुप तरीके से एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी कर ली थी. इस आरोप को उसके परिवार ने भी स्वीकार किया है. पुलिस ने पाकिस्तानी व्यक्ति को एक शत्रुतापूर्ण देश का निवासी बताया है.

व्यापार के सिलसिले में जाया करती थी दुबई

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि वह व्यापार के सिलसिले में दुबई जाया करती थी लेकिन उसने गुपचुप तरीके से पाकिस्तानी नागरिक रमजान मुहम्मद से शादी कर ली थी. पुलिस को आगे पता चला कि वह फर्जी खातों के नेटवर्क के जरिए अवैध रूप से भारी मात्रा में धन हस्तांतरित करती थी. वह मॉरीशस, नेपाल और बांग्लादेश जैसे कई देशों में ऑनलाइन धोखाधड़ी में भी शामिल है.

पाकिस्तानी एजेंटों के साथ सीधे संबंध

उसके ब्रिटेन और मध्य पूर्व में स्थित पाकिस्तानी एजेंटों के साथ सीधे संबंध थे जो धनराशि पहुंचाने के लिए फर्जी खातों के नेटवर्क का इस्तेमाल करते थे. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस को ज्योतिका कलिता से जुड़े 17 बैंक खाते मिले हैं, जिनमें कथित तौर पर बड़ी मात्रा में धनराशि जमा की गई थी. अधिकारियों ने 44 एटीएम कार्ड और कई चेकबुक भी जब्त की हैं.

इसे भी पढ़ें. SIR फॉर्म भरने के लिए महाराष्ट्र से आया हिस्ट्रीशीटर, फंसा पुलिस के फंदे में, 100 से अधिक केस

Latest News

असम: CRPF अधिकारी ने गोली मारकर की दो साथियों की हत्या, खुद को भी किया शूट

Assam Shooting: असम से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सीआरपीएफ अधिकारी ने गोली मारकर अपने...

More Articles Like This