छत्तीसगढ़ के नक्सल विरोधी अभियान में शहीद हुआ K9 रोलो, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

K9 Rolo: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ की बटालियन में शामिल K9 रोलो शहीद हो गया. दरअसल,  इस अभियान के दौरान अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने K9 रोलो पर हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसे बचाने की काफी कोशिशें की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

सीआरपीएफ की 228 बीएन में तैनात था K9 रोलो

K9 रोलो को अप्रैल 2024 में ही सीआरपीएफ की बटालियन के साथ तैनात किया गया था. K9 रोलो को बैच क्रमांक 80 में डीबीटीएस में ही इन्फैंट्री पेट्रोलिंग, विस्फोटक का पता लगाने और आक्रमण करने का प्रशिक्षण देने के बाद सीआरपीएफ की 228 बीएन में तैनात किया गया, जिसमें मुख्य रूप से K9 रोलो को सीआरपीएफ के साथ नक्सल विरोधी कर्तव्यों के लिए तैनात किया गया था.

मधुमक्खियों के हमले से हुई K9 रोलो की मौत

बता दें कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा हिल्स (केजीएच) इलाके में सीआरपीएफ के जवान और K9 रोलो तलाशी अभियान चला रहे थे. इसी दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने अचानक K9 रोलो पर हमला कर दिया. हालांकि K9 रोलो को बचाने के लिए उसके साथ मौजूद जवानों ने उसे एक पॉलि‍थीन शीट से ढक दिया, लेकिन इसका कोई मतलब नहीं निकला, क्‍योंकि मधुमक्खियों का विशाल झुंड पॉलिथीन के अंदर चला गया और K9 रोलो को बुरी तरह से काट लिया.

मधुमक्खियों के हमले से K9 रोलो तेज दर्द और असहनीय जलन से परेशान हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत आपातकालीन उपचार दिया गया. लेकिन K9 रोलो ने अस्पताल जाते समय रास्‍ते में ही दम तोड़ दिया.

इसे भी पढें:-दुनिया के सामने एक बार फिर पाकिस्‍तान की हुई किरकिरी, इशाक डार ने संसद में किया ये दावा, एक-एक शब्द निकला फर्जी

Latest News

मनुष्य जीवन को भक्ति और परमात्मा की प्राप्ति से बनाएं सार्थक: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, मनुष्य शरीर केवल परमात्मा की प्राप्ति के लिये ही मिला...

More Articles Like This

Exit mobile version