Kamala Harris ने निष्ठा की शपथ दिलाने में कर दी चूक? सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल, लोगों ने उड़ाया मजाक

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kamala Harris: आज अमेरिका में नए सिनेटरों को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शपथ दिलाई. इस दौरान उपराष्ट्रपति ने बड़ी गलती कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक, कमला हैरिस ने कांग्रेस में नए सीनेटरों को शपथ दिलाते समय कैपिटल हिल में निष्ठा की प्रतिज्ञा के शब्दों को गलत पढ़ दिया.

दरअसल पूर्व डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने ध्वज के प्रति वाक्यांश को गलती से छोड़ संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा कह दिया. जबकि पूरी प्रतिज्ञा ये है कि “मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के झंडे और उस गणतंत्र के प्रति निष्ठा, ईश्वर के अधीन एक राष्ट्र, अविभाज्य, सभी के लिए स्वतंत्रता और न्याय की प्रतिज्ञा करता हूं” है.

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने शेयर किया वीडियों

रिपेार्ट के मुताबिक, शपथ ग्रहण के दौरान इस गलती के बाद, निर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को इसका मजाक उड़ाते हुए देखा गया. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने तीन हंसने वाले इमोजी के साथ वीडियो को एक्स पर शेयर किया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया कमेंट

ऐसे में सोशल मीडिया पर कमला हैरिस का मज़ाक उड़ाते हुए कई यूजर्स ने लिखा कि कमला हैरिस को निष्ठा की शपथ नहीं पता है. यह उनका अब तक का सबसे शर्मनाक क्षण हो सकता है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि कमला हैरिस ने प्रतिज्ञा को खराब कर दिया है. जबकि एक अन्य ने लिखा कि कमला हैरिस को निष्ठा की शपथ के बारे में पता नहीं है. इस हारे हुए व्यक्ति को किसने वोट दिया?

वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्‍हें इतिहास में सबसे कम बुद्धि वाला राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बता दिया. जबकि दूसरे उपयोगकर्ता ने सवाल किया कि यह प्राथमिक विद्यालय से पहले हर दिन पढ़ा जाता था. आप इसे कैसे भूल जाते हैं?

इसे भी पढें:-ISRO को मिली बड़ी सफलता, अंतरिक्ष में अंकुरित हुए लोबिया के बीज, जल्द निकलेंगे पत्तें

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और कौन रहे सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: आज बुधवार, 8 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग...

More Articles Like This

Exit mobile version