रोहित शर्मा के संन्यास लेने के अटकलों के बीच कपिल देव का आया बयान, बोलें- ‘किसी का स्थान स्थायी नहीं होता’

Must Read

New Delhi: टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर पूर्व कप्तान कपिल देव का बड़ा सामने आया है. कपिल देव ने कहा है कि भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का भी स्थान कभी ‘पक्का’ नहीं हो सकता, लेकिन जब तक ये अनुभवी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे, तब तक उन्हें खेलने का मौका मिलना चाहिए.

शानदार करियर के अंतिम दौर

रोहित (39 वर्ष) और कोहली (37 वर्ष) अपने शानदार करियर के अंतिम दौर में हैं. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दो मुकाबलों में रोहित के खराब प्रदर्शन के बाद उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं. कपिल देव ने कहा, ‘‘क्रिकेट में किसी का स्थान कभी भी स्थायी नहीं होता. जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, वही खेलता है. इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह कौन है. मेरा मानना है कि प्रदर्शन पर नजर रखिए और जब तक खिलाड़ी अच्छा खेल रहा है, उसे खेलने दीजिए.’’

भविष्य पर फैसला लेने का अधिकार

उन्होंने कहा कि ऐसे सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य पर फैसला लेने का अधिकार चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट का है. कपिल ने कहा, ‘‘सचिन तेंदुलकर ने जब संन्यास लिया, तब उनमें काफी क्रिकेट बाकी था. यह फैसला चयनकर्ताओं का काम है. मैं यह नहीं कहूंगा कि किसे बाहर किया जाए. यह चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी है. मैं तो सिर्फ टीवी पर मैच देखकर अपनी राय दे सकता हूं.’’

चयनकर्ताओं पर भरोसा रखिए

उन्होंने कहा, ‘‘टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं पर भरोसा रखिए कि वे भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चुनेंगे. अगर टीम हारती भी है, तब भी हमें उनके साथ खड़ा रहना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘रोहित अब 20 साल के नहीं हैं. वह लगभग 40 वर्ष के हैं और हर खिलाड़ी को एक दिन संन्यास लेना ही पड़ता है. लेकिन उन्होंने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को जो खुशी दी है उसके लिए उन्हें सलाम.’’

इसे भी पढ़ें. UP: ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह ब्लॉक प्रमुख भी बने प्रशासक, आदेश जारी

Latest News

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में हारे उम्मीदवार ने छोड़ा देश, परिवार के साथ पहुंचे मियामी

Brazil Presidential Election: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा को जीत मिली है. 80 वर्षीय...

More Articles Like This