‘दिल्ली को बना देंगे…’, जेल से छूटते ही खालिस्तानी आतंकी की भारत को गीदड़भभकी

Must Read

Khalistan Supporter Inderjit Singh : वर्तमान में कनाडा के ओंटारियो में पिछले हफ्ते खालिस्तानी समर्थक इंदरजीत सिंह गोसाल को गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि उस पर हथियार रखने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने जैसे बड़े और गंभीर आरोप लगे थे. लेकिन इससे भी बड़ी और हैरानी की बात यह है कि एक हफ्ते के भीतर ही अदालत ने उसे जमानत दे दी. जानकारी देते हुए बता दें कि भारतीय समुदाय के लिए उसकी गिरफ्तारी राहत की खबर थी. लेकिन उसकी तत्‍काल जमानत पर कनाडा सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गोसाल को ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) आतंकी संगठन का सक्रिय सदस्य माना जाता है. इसके साथ ही हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद वह SFJ का कनाडा में प्रमुख आयोजक बन गया था. ऐसे में जेल से रिहाई के बाद गोसाल ने भारत विरोधी बयानबाज़ी शुरू कर दी और खुलेआम यह धमकी भी दी कि वह दिल्ली को खालिस्तान में बदल देगा. इसी बीच पन्‍नू का एक धमकी भरा वीडियो सामना आया जिसमें उसने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को निशाना बनाते हुए गंभीर चेतावनी दी.

गोसाल की गिरफ्तारी और रिहाई को लेकर सवाल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोसाल की गिरफ्तारी और तत्‍काल रिहाई को लेकर यह सवाल खड़ा किया गया कि आखिर कनाडा खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं करता. बता दें कि खालिस्तानी खुलेआम बिना किसी डर के भारत विरोधी रैलियां और प्रचार करते हैं. ऐसे में उनका कहना है कि गिरफ्तारियों के बावजूद उन्हें जल्दी जमानत मिल जाती है.

कनाडा नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

जानकारी देते हुए बता दें कि पहले भी भारत कनाडा से SFJ और उसके नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर चुका है. बता दें कि सिख फॉर जस्टिस (SFJ) एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन है. क्‍योंकि इसके नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत सरकार ने वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है. जानकारी के मुताबिक, इंदरजीत सिंह गोसाल, पन्नू का करीबी माना जाता है और हाल ही में SFJ के कनाडा में मुख्य आयोजकों में शामिल हुआ है.

इसे भी पढ़ें :- ट्रंप ने पाक PM शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, पहले 30 मिनट करवाया इंतजार और फिर…

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This